Silver Price Crash: चांदी के दामों में भारी गिरावट, अभी और गिरेंगे दाम! देखें 1 kg सिल्वर का रेट

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 02:33 PM

gold and silver prices fall sharply gold silver rate

16 फरवरी को चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 4 प्रतिशत टूटकर ₹2,35,208 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। वहीं, दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को चांदी का भाव...

नेशनल डेस्कः 16 फरवरी को चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 4 प्रतिशत टूटकर ₹2,35,208 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। वहीं, दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को चांदी का भाव ₹13,500 या 5.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम रहा। जनवरी महीने में चांदी ने ₹4 लाख प्रति किलोग्राम का स्तर भी पार किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

प्रमुख शहरों में चांदी के भाव 

दिल्ली: ₹2,68,000

मुंबई: ₹2,68,000

अहमदाबाद: ₹2,68,000

चेन्नई: ₹2,68,000

कोलकाता: ₹2,68,000

हैदराबाद: ₹2,68,000

जयपुर: ₹2,68,000

भोपाल: ₹2,68,000

लखनऊ: ₹2,68,000

चंडीगढ़: ₹2,68,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का हाजिर भाव दबाव में रहा और 3.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ $74.50 प्रति औंस पर आ गया। जेपी मॉर्गन ग्लोबल रिसर्च का अनुमान है कि 2026 में चांदी की औसत कीमत $81 प्रति औंस तक पहुंच सकती है, लेकिन यह वैश्विक मांग और अन्य आर्थिक कारकों पर निर्भर करेगा।

सोने-चांदी की कीमतों में और गिरावट की संभावना

विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। सराफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। निवेशक अमेरिकी आर्थिक संकेतकों जैसे महंगाई दर, GDP और फेडरल रिजर्व की नीतियों पर नजर रखे हुए हैं। ट्रेडर्स ब्याज दरों में संभावित बदलाव और उसकी गति को समझने के लिए अमेरिकी श्रम संबंधी आंकड़े, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के मिनट्स और फेड के अधिकारियों के बयान पर फोकस कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय बुलियन बाजार में स्पष्ट दिशा का अभाव है और निवेशक नए फंडामेंटल ट्रिगर्स की तलाश में हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!