Silver Price Hike: एक झटके में ₹21,000 महंगी हुई चांदी, निवेशकों और ज्वेलर्स के लिए क्या है संकेत?

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 11:03 AM

silver price hike 1 kg silver price silver price today mcx silver price

सोने और चांदी के बाजार में पिछले पांच दिनों से जारी भारी गिरावट के सिलसिले पर आखिरकार मंगलवार को 'ब्रेक' लग गया। लगातार गोता लगा रही कीमतों ने आज अचानक ऐसी यू-टर्न ली कि निवेशक भी दंग रह गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही कीमती...

नेशनल डेस्क: सोने और चांदी के बाजार में पिछले पांच दिनों से जारी भारी गिरावट के सिलसिले पर आखिरकार मंगलवार को 'ब्रेक' लग गया। लगातार गोता लगा रही कीमतों ने आज अचानक ऐसी यू-टर्न ली कि निवेशक भी दंग रह गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही कीमती धातुओं में तूफानी तेजी देखी गई, जहाँ चांदी ने एक ही झटके में लंबी छलांग लगाई और सोना भी मजबूती के साथ कुलांचे भरने लगा।

चांदी में ₹21,000 की 'रॉकेट' तेजी
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन चांदी की कीमतों ने सबको चौंका दिया। सोमवार को भारी गिरावट के साथ 2.25 लाख रुपये के स्तर पर आ पहुंची चांदी, मंगलवार को बाजार खुलते ही 21,000 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई। MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी झटके में 2,57,480 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची। हालांकि, इस बड़ी बढ़त के बावजूद चांदी अब भी अपने 29 जनवरी के ऑल-टाइम हाई (4.30 लाख रुपये) से करीब 1.62 लाख रुपये सस्ती मिल रही है।

सोना भी ₹5,000 से ज्यादा उछला
चांदी की राह पर चलते हुए सोने ने भी आज अपनी खोई हुई चमक वापस पाने की कोशिश की। सोमवार को 1.43 लाख रुपये पर बंद होने वाला सोना मंगलवार सुबह शुरुआती कारोबार में ही 1,49,485 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस तरह 24 कैरेट सोने के दाम में 5,494 रुपये का तगड़ा उछाल दर्ज किया गया। रिकॉर्ड स्तरों की बात करें तो सोना अभी भी अपने उच्चतम स्तर (1.93 लाख रुपये) से लगभग 43,611 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है।

निवेशकों और ज्वेलर्स के लिए क्या है संकेत?
लगातार हो रहे 'क्रैश' के बाद आई इस अचानक तेजी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। जहां पिछले कुछ दिनों से ग्राहक केवल भाव पूछकर लौट रहे थे, वहीं अब कीमतों में स्थिरता आने की उम्मीद से खरीदार फिर से शोरूम का रुख करने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका द्वारा टैरिफ में कटौती के संकेतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजारों में आई यह तेजी फिलहाल मुनाफावसूली या नए निवेश का नतीजा हो सकती है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह तेजी बरकरार रहेगी या फिर से उतार-चढ़ाव का दौर शुरू होगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!