Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में भारी गिरावट, शेयर बाजार भी धड़ाम, 400 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 12:45 PM

gold and silver prices fall sharply stock market crashes

आज भारतीय वित्तीय बाजारों में कमजोरी का माहौल देखने को मिला। एक ओर जहां शेयर बाजार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसल गए, वहीं दूसरी ओर सोना और चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। इक्विटी से लेकर कमोडिटी तक,...

नेशनल डेस्कः आज भारतीय वित्तीय बाजारों में कमजोरी का माहौल देखने को मिला। एक ओर जहां शेयर बाजार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसल गए, वहीं दूसरी ओर सोना और चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। इक्विटी से लेकर कमोडिटी तक, बाजार के विभिन्न सेगमेंट में दबाव के चलते निवेशकों में सतर्कता का माहौल नजर आया।

सोना-चांदी के दामों में गिरावट

शेयर बाजार की कमजोरी के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमती धातुओं में भी गिरावट दर्ज की गई। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का भाव पिछले कारोबारी सत्र के 2,63,018 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 2,60,453 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। यानी एक दिन में 2,565 रुपये की गिरावट हुई। चांदी अपने रिकॉर्ड हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से अब तक 1,59,595 रुपये सस्ती हो चुकी है।

वहीं 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का भाव पिछले बंद 1,58,755 रुपये से गिरकर 1,57,701 रुपये पर आ गया, जो 1,054 रुपये की कमी दर्शाता है। सोना अपने 29 जनवरी के रिकॉर्ड हाई 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से फिलहाल 35,395 रुपये सस्ता मिल रहा है।

सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 84,233.64 अंक के मुकाबले 83,968.43 पर खुला। कारोबार शुरू होते ही बिकवाली बढ़ी और इंडेक्स 438 अंकों की गिरावट के साथ 83,795.65 के स्तर तक फिसल गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी दबाव में नजर आया। 50 शेयरों वाला यह इंडेक्स पिछले बंद 25,953.85 के मुकाबले 25,906.70 पर खुला और शुरुआती कारोबार में गिरकर 25,822.30 तक आ गया। इस दौरान निफ्टी में करीब 131 अंकों की गिरावट देखी गई।

आईटी शेयर

बाजार में सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर पर रहा। बीएसई लार्जकैप श्रेणी में शामिल इंफोसिस में 4.50%, टेक महिंद्रा में 4.20%, टीसीएस में 3.80% और एचसीएल टेक में 3.40% की गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह भी आईटी शेयरों में कमजोरी देखी गई थी। अमेरिका में एंथ्रोपिक के एआई टूल्स की एंट्री के बाद टेक सेक्टर में दबाव बढ़ा था और नैस्डैक इंडेक्स लगातार कई सत्रों तक डेढ़ प्रतिशत से अधिक फिसला था।

प्रमुख लूजर शेयर

- गिरावट के बीच लार्जकैप शेयरों में इटरनल करीब 2% और एमएंडएम 1.10% तक कमजोर रहे।

- मिडकैप शेयरों में कोफोर्ज 5%, एमफैसिस 4.10%, पर्सिस्टेंट 3.90% और गोदरेज प्रॉपर्टीज 2% की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

- स्मॉलकैप श्रेणी में एआरई एंड एम 4.10%, सायंट 3.50%, केफिनटेक 3% और एफएसएल 2.80% तक टूटे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!