Gold Price Prediction: जल्द ही सोना-चांदी की कीमतों में आ सकती है भारी गिरावट, एक्‍सपर्ट ने बताया- कब खरीदें

Edited By Updated: 18 Oct, 2025 04:59 PM

gold and silver prices may fall sharply soon experts tell when to buy

2025 की शुरुआत से ही रिकॉर्ड ऊंचाई छू रहे सोने और चांदी (Gold and Silver Price) के दाम ने आम खरीदारों की जेब पर भारी असर डाला है। 15 अक्टूबर को 22 कैरेट सोना ₹11,860 प्रति ग्राम और चांदी ₹2,07,000 प्रति किलोग्राम (₹207 प्रति ग्राम) के उच्च स्तर पर...

नेशनल डेस्क: 2025 की शुरुआत से ही रिकॉर्ड ऊंचाई छू रहे सोने और चांदी (Gold and Silver Price) के दाम ने आम खरीदारों की जेब पर भारी असर डाला है। 15 अक्टूबर को 22 कैरेट सोना ₹11,860 प्रति ग्राम और चांदी ₹2,07,000 प्रति किलोग्राम (₹207 प्रति ग्राम) के उच्च स्तर पर बिक रही थी। बाजार विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि यह मौजूदा मूल्य वृद्धि का अंतिम चरण हो सकता है, और जल्द ही कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है। ऐसे में सवाल है कि खरीदारी का सही समय कब होगा।

सोना 77,701 रुपये, चांदी 77,450 रुपये तक गिर सकती है
पेस 360 के सह-संस्थापक और मुख्य वैश्विक रणनीतिकार अमित गोयल ने सोने और चांदी की कीमतों को लेकर चौंकाने वाला अनुमान लगाया है।
➤ सोना (Gold): गोयल के अनुसार, सोने की कीमतों में 30 से 35% की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे इसकी कीमत लगभग ₹77,701 तक गिर जाएगी।
➤ चांदी (Silver): चांदी की कीमतों में तो 50% की भारी गिरावट आने का अनुमान है, जिससे इसका दाम लगभग ₹77,450 प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।


एक्सपर्ट ने बताया कब खरीदें सोना-चांदी
अमित गोयल ने निवेशकों और खरीदारों को इस मौजूदा उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।
➤ सोना खरीदने का सही समय: गोयल के अनुसार, एक बार जब सोना गिरकर $2,600-$2,700 (डॉलर) के स्तर तक आ जाएगा, तो यह फिर से एक सुरक्षित और सर्वश्रेष्ठ निवेश विकल्प बन जाएगा।
➤ चांदी खरीदार रहें सतर्क: विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वैश्विक मंदी के कारण चांदी खरीदारों को सतर्क रहना चाहिए, हालांकि दीर्घकालिक भविष्य के लिए वे आशावादी हैं।


चांदी ने दिया 37% ज्यादा रिटर्न, अब आई नरमी
हाल ही में, चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। पिछले 10 महीनों में चांदी की कीमतें दोगुनी हो गई हैं, जिसने सोने की तुलना में 37% अधिक रिटर्न दिया है।
➤ बुधवार (15 अक्टूबर) को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना ₹1,31,800 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा।
➤ वहीं, चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड शिखर ₹1,85,000 प्रति किलोग्राम से ₹3,000 गिरकर ₹1,82,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गईं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!