Gold Crash Today: 28 अक्टूबर को सोने के दामों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट

Edited By Updated: 28 Oct, 2025 04:29 PM

gold crash today gold prices fell sharply on october 28 know rates

देशभर में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 18 अक्टूबर धनतेरस से अब तक सोना करीब ₹7600 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,420 रुपये और 22 कैरेट की 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। गिरावट का...

नेशनल डेस्क : देश में सोने की कीमतें लगातार नीचे जा रही हैं। 18 अक्टूबर यानी धनतेरस के दिन से शुरू हुई यह गिरावट अब तक थमी नहीं है।  आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,23,420 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,13,140 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है।

देश के अन्य शहरों में भी टूटा सोना

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹1,12,990 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,23,270 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोना ₹1,13,040 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,23,320 प्रति 10 ग्राम है। वहीं जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,23,420 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें - Silver Crash Today: 28 अक्टूबर को चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट

दिल्ली

  • 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) - ₹1,13,140
  • 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) - ₹1,23,420

मुंबई

  • 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) - ₹1,12,990
  • 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) - ₹1,23,270

अहमदाबाद

  • 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) - ₹1,13,040
  • 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) - ₹1,23,320

चेन्नई

  • 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) - ₹1,12,990
  • 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) - ₹1,23,270

जयपुर

  • 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) - ₹1,13,140
  • 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) - ₹1,23,420

चंडीगढ़

  • 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) - ₹1,13,140
  • 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) - ₹1,23,420

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं—

  • अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक रिश्तों में सुधार की उम्मीदें
  • फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर संभावित फैसले पर नजर
  • डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा प्रॉफिट बुकिंग

इन सभी कारणों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोर हुआ है और इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है।

चांदी के भाव में भी गिरावट

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 28 अक्टूबर को भारत में चांदी ₹1,54,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का हाजिर भाव 2.03% घटकर $47.60 प्रति औंस रह गया है।

व्यापारिक माहौल में उम्मीदें

रविवार को अमेरिका और चीन के शीर्ष आर्थिक अधिकारियों ने एक संभावित व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति जताई। इस समझौते पर दक्षिण कोरिया में होने वाली बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चर्चा होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बैठक से पहले निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे सोने और चांदी दोनों की कीमतों में फिलहाल गिरावट बनी हुई है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!