Gold Rate Today : आज सोना हुआ महंगा... जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 12:34 PM

know the latest rates of 22 karat and 18 karat gold

मंगलवार, 10 मार्च को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 का गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,61,831 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 3.27% की बढ़त के साथ 2,75,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।...

नेशनल डेस्क : मंगलवार, 10 मार्च को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। Multi Commodity Exchange (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1,532 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी की कीमतों में भी 8,740 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई।

गोल्ड फ्यूचर की ताजा जानकारी

MCX पर 2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सुबह करीब 9:50 बजे 1,61,831 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ट्रेड कर रहा था। यह वायदा दिन की शुरुआत में 1,61,743 रुपये पर खुला था। पिछले कारोबारी दिन गोल्ड का बंद भाव 1,60,299 रुपये था।

दिन के शुरुआती कारोबार में गोल्ड वायदा अपने हाई लेवल 1,61,831 रुपये तक पहुंच गया। इस तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूती और घरेलू निवेशकों की बढ़ती मांग मुख्य कारण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें - दिन में होगा अंधेरा... इस दिन लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

चांदी के दामों में भी तेजी

चांदी (सिल्वर) की कीमतों में मंगलवार को 3.27% की तेजी देखी गई। MCX पर 5 मई 2026 के एक्सपायरी वाले सिल्वर वायदा 2,75,900 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। दिन की शुरुआत में सिल्वर की कीमत 2,71,000 रुपये थी। दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,78,339 रुपये तक गया।

शहरी बाजारों में चांदी की कीमतें इस प्रकार रही :

  • दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी 2,799 रुपये में बिक रही थी।
  • 100 ग्राम चांदी के लिए ग्राहक 27,990 रुपये खर्च करेंगे।
  • चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,899 रुपये थी।

आपके शहर में सोने का भाव (10 मार्च 2024)

सोने के दाम शहर और कैरेट के अनुसार अलग-अलग हैं। गुड रिटर्न के अनुसार प्रमुख शहरों में सोने के दाम इस प्रकार हैं :

दिल्ली

24 कैरेट – 1,61,820 (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट – 1,48,340 (प्रति 10 ग्राम)

18 कैरेट – 1,21,400 (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई

24 कैरेट – 1,61,670 (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट – 1,48,190 (प्रति 10 ग्राम)

18 कैरेट – 1,21,250 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई

24 कैरेट – 1,63,080 (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट – 1,49,490 (प्रति 10 ग्राम)

18 कैरेट – 1,29,990 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता

24 कैरेट – 1,63,620 (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट – 1,48,190 (प्रति 10 ग्राम)

18 कैरेट – 1,21,250 (प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद

24 कैरेट – 1,61,720 (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट – 1,48,240 (प्रति 10 ग्राम)

18 कैरेट – 1,21,300 (प्रति 10 ग्राम)

लखनऊ

24 कैरेट – 1,61,820 (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट – 1,48,340 (प्रति 10 ग्राम)

18 कैरेट – 1,21,400 (प्रति 10 ग्राम)

हैदराबाद

24 कैरेट – 1,61,670 (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट – 1,48,190 (प्रति 10 ग्राम)

18 कैरेट – 1,21,250 (प्रति 10 ग्राम)

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों में तेजी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग, डॉलर के भाव और निवेशकों की बढ़ती रूचि के कारण हो रही है। निवेशक इस समय गोल्ड और सिल्वर में निवेश के लिए सतर्कता और सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!