Gold Price Today: नवरात्रि के तीसरे दिन सोने के दामों में आई गिरावट, जानें आपको शहर में क्या है रेट?

Edited By Updated: 24 Sep, 2025 12:04 PM

gold price today gold prices fell on the third day of navratri

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन 24 सितंबर 2025 को सोने के दामों में गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 320 रुपये सस्ता होकर 1,15,370 रुपये पर आया, जबकि 22 कैरेट 300 रुपये और 18 कैरेट 240 रुपये सस्ता हुआ। 100 ग्राम सोने के दाम भी 2,400 से 3,200 रुपये...

नेशनल डेस्क : शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 सितंबर 2025 को सोने का भाव 300 रुपये से लेकर 3200 रुपये तक घटा। हालांकि, इसके बावजूद सोना अभी भी एक लाख रुपये से ज्यादा महंगा है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली समेत देशभर के प्रमुख राज्यों में सोने के अलग-अलग कैरेट का क्या रेट है?

10 ग्राम सोना आज इतना सस्ता हुआ

  • 24 कैरेट: 320 रुपये सस्ता, नया रेट 1,15,370 रुपये (बीते दिन 1,15,690 रुपये)
  • 22 कैरेट: 300 रुपये सस्ता, नया रेट 1,05,750 रुपये (बीते दिन 1,06,050 रुपये)
  • 18 कैरेट: 240 रुपये सस्ता, नया रेट 86,530 रुपये (बीते दिन 86,770 रुपये)

100 ग्राम सोना हुआ इतना सस्ता

  • 24 कैरेट: 3,200 रुपये सस्ता, नया रेट 11,53,700 रुपये
  • 22 कैरेट: 3,000 रुपये सस्ता, नया रेट 10,57,500 रुपये
  • 18 कैरेट: 2,400 रुपये सस्ता, नया रेट 8,65,300 रुपये

8 ग्राम सोना आज इतना सस्ता

  • 24 कैरेट: 256 रुपये सस्ता, नया रेट 92,296 रुपये
  • 22 कैरेट: 240 रुपये सस्ता, नया रेट 84,600 रुपये
  • 18 कैरेट: 192 रुपये सस्ता, नया रेट 69,224 रुपये

आज प्रमुख शहरों में सोने का रेट 

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 11,552 रुपये, 22 कैरेट का 10,590 रुपये और 18 कैरेट का 8,668 रुपये है। 
मुंबई में 24 कैरेट सोना 11,537 रुपये, 22 कैरेट 10,575 रुपये और 18 कैरेट 8,653 रुपये में बिक रहा है। 
लखनऊ में 24 कैरेट 11,552 रुपये, 22 कैरेट 10,590 रुपये और 18 कैरेट 8,668 रुपये है। 
पटना में 24 कैरेट 11,542 रुपये, 22 कैरेट 10,580 रुपये और 18 कैरेट 8,658 रुपये में उपलब्ध है। 
चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का रेट 11,552 रुपये, 22 कैरेट 10,590 रुपये और 18 कैरेट 8,668 रुपये है।

यह भी पढ़ें - Volcano Eruption: भारत के इकलौते सक्रिय ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट... कांपी धरती, आया 4.2 तीव्रता का भूकंप

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!