Comex पर ऑल टाइम हाई पर पहुंची सोने की कीमतें

Edited By Updated: 29 Jan, 2025 08:46 PM

gold prices reached all time high on comex

न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज (Comex) पर सोने की कीमतें बुधवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। बुधवार को सोने ने 2802 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू लिया। इससे पहले 30 अक्टूबर 2024 को सोने की कीमतें 2801 डॉलर पर पहुंची।

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज (Comex) पर सोने की कीमतें बुधवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। बुधवार को सोने ने 2802 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू लिया। इससे पहले 30 अक्टूबर 2024 को सोने की कीमतें 2801 डॉलर पर पहुंची। उसके बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली और सोना 2600 डॉलर प्रति औस तक भी पहुंच गया था। लेकिन एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है और सोना अब 2800 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा है।
PunjabKesari
इसी बीच भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है और सोने का फरवरी फ्यूचर 247 रुपए की तेजी के साथ 80,536 पर ट्रेड कर रहा है। सोने ने बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान 80,730 का उच्चतम स्तर भी छू लिया।
PunjabKesari
MCX पर सोना 80,325 के स्तर पर खुला था और इसने 80,299 का न्यूनतम स्तर छूने के बाद 80,730 का हाई बनाया। फिलहाल सोना 80,536 पर ट्रेड कर रहा है। स्पॉट मार्केट में भी सोने की कीमतों मे तेजी देखने को मिल रही है, और सोने की कीमते ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!