Gujarat: परिवार के तीन सदस्यों ने एक साथ किया सुसाइड... कर्ज के चलते उठाया कदम

Edited By Updated: 08 Mar, 2025 08:56 PM

gujarat three members of a family committed suicide together

गुजरात के सूरत में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 30 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके माता-पिता ने वित्तीय परेशानियों के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: गुजरात के सूरत में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 30 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके माता-पिता ने वित्तीय परेशानियों के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लोन चुकाने के लिए बैंक बना रहा था दबाव 
सहायक पुलिस आयुक्त डी.एस. पटेल ने बताया कि हर्ष सासंगिया और उनके माता-पिता भरतभाई सासंगिया (55) और वनिताबेन सासंगिया (50) ने शुक्रवार देर रात अमरोली स्थित अपने फ्लैट में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा, "परिवार ने अपना फ्लैट बिक्री के लिए रखा था और एक खरीदार ने अग्रिम भुगतान भी कर दिया था। हालांकि, फ्लैट पर ऋण था और भुगतान न करने के कारण बैंक दबाव बना रहा था। खरीदार को जब इस ऋण के बारे में पता चला तो उसने अपना अग्रिम भुगतान वापस मांगना शुरू कर दिया।" 

सुसाइड नोट भी बरामद हुआ 
अमरोली पुलिस थाने के निरीक्षक जेबी वनार ने बताया, "जहर खाने के बाद उनमें से एक ने पड़ोसी को फोन किया, जिसने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके घर से मिले सुसाइड नोट में कहा गया है कि तीनों ने लेनदारों को भुगतान न कर पाने के कारण यह कदम उठाया।"  उन्होंने बताया कि फ्लैट 22 लाख रुपये में बेचा जाना था और इसे खरीदने के इच्छुक एक व्यक्ति ने परिवार को अग्रिम भुगतान के तौर पर एक लाख रुपये दिए थे। वानर ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!