रामदास अठावले बोले- अगर राहुल गांधी माफी मांग लेते तो अयोग्य घोषित किए जाने की नौबत नहीं आती

Edited By rajesh kumar,Updated: 24 Mar, 2023 07:47 PM

had rahul apologized the disqualification would not have arisen

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को दावा किया कि राहुल गांधी लोकसभा से अयोग्य घोषित नहीं किए जाते अगर वह भारतीय लोकतंत्र के बारे में अपनी कथित आलोचनात्मक टिप्पणी के लिए माफी मांग लेते।

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को दावा किया कि राहुल गांधी लोकसभा से अयोग्य घोषित नहीं किए जाते अगर वह भारतीय लोकतंत्र के बारे में अपनी कथित आलोचनात्मक टिप्पणी के लिए माफी मांग लेते। आठवले ने यहां पत्रकारों से कहा कि गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें यह पता होना चाहिए कि उन्हें विदेश यात्रा के दौरान ‘‘देश के खिलाफ'' नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी ने माफी मांग ली होती तो उनके अयोग्य घोषित किए जाने की नौबत नहीं आती।''

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि गांधी ने यह कहकर कि ‘‘आखिर सारे चोरों का उपनाम मोदी कैसे है'', लोगों के एक बड़े समूह को ‘‘अपमानित'' किया था। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में किसी ने अदालत का रुख किया, जिसने उन्हें (गांधी को) दो साल की सजा सुनाई।'' आठवले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने गांधी की टिप्पणी का विरोध किया था लेकिन ‘‘राहुल गांधी पर इसका कोई असर नहीं हुआ था''।

सूरत की एक अदालत ने 2019 के मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता को दोषी ठहराया और उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई। गांधी को जमानत दे दी गई और उन्हें इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस ने कहा है कि वह मामले में ‘‘कानूनी और राजनीतिक'' लड़ाई लड़ेगी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!