Edited By Anu Malhotra,Updated: 11 Apr, 2026 06:23 PM

Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में खीरे की डिमांड बढ़ जाती है। खीरा न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि यह औषधीय गुणों का खजाना भी है। हेल्थ एक्सपर्ट आचार्य मनीष के अनुसार, यदि आप लगातार एक हफ्ते तक खीरे का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर...
Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में खीरे की डिमांड बढ़ जाती है। खीरा न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि यह औषधीय गुणों का खजाना भी है। हेल्थ एक्सपर्ट आचार्य मनीष के अनुसार, यदि आप लगातार एक हफ्ते तक खीरे का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर की कायापलट कर सकता है। लेकिन ध्यान रहे, इसका असली फायदा तभी मिलता है जब आप इसे बिना छीले खाते हैं।
1 हफ्ते तक खीरा खाने के 3 बड़े फायदे
अगर आप अपनी डाइट में 7 दिनों तक नियमित रूप से खीरे को शामिल करते हैं, तो आपको ये बदलाव महसूस होंगे:
नेचुरल हाइड्रेशन (Water Level): खीरे में 90% से अधिक पानी होता है। तेज धूप और पसीने के कारण शरीर में होने वाली डिहाइड्रेशन को यह तेजी से रिकवर करता है। यह आपके अंगों को अंदर से नमी देता है।
पेट की समस्याओं से छुट्टी: अगर आप कब्ज (Constipation) या गैस की समस्या से परेशान हैं, तो खीरा किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंजाइम्स पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं।
वेट लॉस में असरदार: जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए खीरा बेस्ट स्नैक है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर अधिक, जिससे पेट देर तक भरा महसूस होता है और आप ओवर-ईटिंग से बच जाते हैं।
सावधान! छिलका उतारकर खाना पड़ सकता है भारी
अक्सर लोग स्वाद के चक्कर में खीरे का छिलका उतार देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे गलत मानते हैं।
फाइबर का भंडार: खीरे के छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो मल त्याग (Bowel movement) को आसान बनाता है।
विटामिन्स की शक्ति: छिलके में विटामिन K और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। छिलका उतारने से आप इन पोषक तत्वों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं।
खाने का सही तरीका: नोट कर लें ये स्टेप्स
ज्यादा फायदे के लिए खीरे को इस तरह खाएं:
- सबसे पहले खीरे को साफ पानी या हल्के गुनगुने पानी में धोएं ताकि धूल और कीटनाशक हट जाएं।
- खीरे के दोनों सिरों को काटकर रगड़ लें ताकि उसकी कड़वाहट निकल जाए।
- अब बिना छीले इसके स्लाइस काटें।
- हल्का सा काला नमक छिड़कें और दोपहर के खाने से पहले इसका सेवन करें।