स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास बाकी हैं अभी 1.53 करोड़ डोज

Edited By Updated: 13 Jun, 2021 08:46 PM

health ministry said states and union territories still have 1 53 crore doses

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोरोना वायरस रोधी टीके की 1.53 करोड़ से अधिक खुराकें हैं तथा चार लाख और खुराकें उन्हें अगले तीन दिनों में दी जाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित...

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोरोना वायरस रोधी टीके की 1.53 करोड़ से अधिक खुराकें हैं तथा चार लाख और खुराकें उन्हें अगले तीन दिनों में दी जाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक भारत सरकार द्वारा (निशुल्क) और सीधे खरीद श्रेणी में 26 करोड़ से ज्यादा (26,64,84,350) खुराकें मुहैया कराई गई हैं। मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से (रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार) बर्बादी समेत 25,12,66,637 खुराकों का इस्तेमाल किया जा चुका है।

मंत्रालय ने कहा, “ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के पास टीकाकरण के लिए अब भी 1.53 करोड़ से अधिक (1,53,79,233) खुराकें मौजूद हैं। इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 4,48,460 खुराकें अगले तीन दिनों में मिलेंगी।” राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत, केंद्र निशुल्क टीका मुहैया कराकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सहायता कर रहा है। इसके अलावा, केंद्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा टीकों की सीधी खरीद में भी मदद कर रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!