Edited By Parveen Kumar,Updated: 09 Mar, 2026 05:49 PM

India Meteorological Department ने सोमवार को बिहार के कई इलाकों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। ऐसे में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनने की संभावना...
नेशनल डेस्क : India Meteorological Department ने सोमवार को बिहार के कई इलाकों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। ऐसे में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
रविवार देर रात से ही कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया। सीमांचल के Purnia, Kishanganj और Araria जैसे क्षेत्रों में घने बादल छाने लगे। सोमवार सुबह राजधानी Patna में भी आसमान बादलों से ढका नजर आया और मौसम पहले से ज्यादा ठंडा महसूस हुआ।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक बदले हुए मौसम का असर उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में देखने को मिल सकता है। Muzaffarpur, Jamui और Purnia समेत कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इसी को देखते हुए विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा कई जगहों पर बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है, इसलिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार कई जिलों में तेज हवा के झोंके महसूस किए जा सकते हैं, जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। Sitamarhi, Sheohar, Madhubani, Darbhanga, Samastipur, Supaul, Saharsa, Madhepura, Katihar, Bhagalpur, Banka, Khagaria और Munger जैसे जिलों में तेज हवा और बारिश के आसार बताए गए हैं।
मध्य बिहार में मौसम अपेक्षाकृत शांत
वहीं मध्य बिहार के कुछ जिलों में मौसम का असर अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। Vaishali, Patna, Jehanabad, Gaya, Nalanda, Nawada, Sheikhpura, Lakhisarai और Begusarai में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि इन क्षेत्रों के लिए फिलहाल किसी बड़े अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है।
कब तक बना रहेगा बदला मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में यह अस्थिर मौसम 11 मार्च की रात तक बना रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवा देखने को मिल सकती है। इसके बाद 12 मार्च से मौसम के धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना जताई गई है।