Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का कहर, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 31 Aug, 2025 07:38 PM

heavy rains are expected for the next 24 hours imd has issued

महाराष्ट्र में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर, नवी मुंबई और रायगढ़ में भी रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर, नवी मुंबई और रायगढ़ में भी रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने आज भी इन इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें:  PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आ गया नया अपडेट, 31 अगस्त तक सर्वे पूरा करने का निर्देश जारी

मुंबई और आसपास के इलाकों का मौसम
शुक्रवार को मुंबई में भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया था। शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा। आज, रविवार सुबह से ही मुंबई में आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की फुहारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। मुंबई से सटे ठाणे, नवी मुंबई और पालघर में भी इसी तरह का मौसम बना हुआ है। हालांकि, रायगढ़ में कुछ समय के लिए तेज बारिश भी देखने को मिली है।

महाराष्ट्र के अन्य जिलों का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, मराठवाड़ा, विदर्भ और कोंकण क्षेत्रों में भी आज बारिश की संभावना है। पुणे और नागपुर में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है। इन इलाकों में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:  भारत में आ रहा नया Toll Plaza, अब रुकने की नहीं होगी जरुरत

प्रशासन ने दी चेतावनी
लगातार हो रही बारिश और जलजमाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही, जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने और मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!