ओडिशा से झारखंड कैसे पहुंचा प्रेमी जोड़ा? दोनों के सड़े-गले शव बरामद, 18 सितंबर से थे लापता, ऐसे हुई पहचान

Edited By Updated: 26 Nov, 2025 10:51 PM

how did a couple reach jharkhand from odisha decomposed bodies recovered

झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में लावागांई झेंगरिया टोंगरी इलाके में 22 वर्षीय अशोक दास और उनकी प्रेमिका के सड़े-गले शव बरामद हुए हैं। दोनों की मौत लगभग आठ-दस दिन पहले हुई मानी जा रही है, और पुलिस शुरुआत में आत्महत्या की आशंका जता रही है,...

नेशनल डेस्कः झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में लावागांई झेंगरिया टोंगरी इलाके में 22 वर्षीय अशोक दास और उनकी प्रेमिका के सड़े-गले शव बरामद हुए हैं। दोनों की मौत लगभग आठ-दस दिन पहले हुई मानी जा रही है, और पुलिस शुरुआत में आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मामले की हर पहलू से जांच चल रही है। 

शवों की पहचान युवती के पास मिले मोबाइल नंबर से हुई। अशोक दास ओडिशा के कुम्हारडुंगी के निवासी थे और चेन्नई में टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे, जबकि युवती भी ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली थी। दोनों की गुमशुदगी 18 सितंबर को हुई थी, जब युवती ने अशोक को झोराडीह में मेले में बुलाया था। बाद में दोनों लापता थे। 

युवती के परिवार ने पहले अशोक के खिलाफ उसके प्रेमिका को भगाने का मामला दर्ज कराया था। दोनों ने लगभग 15 दिन पहले फोन पर कहा था कि वे छत्तीसगढ़ में हैं, उसके बाद संपकर् टूट गया। पुलिस यह जांच रही है कि प्रेमी जोड़ा ओडिशा से गुमला कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। मृतक अशोक पर नाबालिग लड़की को भगाने का मामला भी दर्ज है। 

गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम द्दष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, पर विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने यह भी बताया कि मृत युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने का मामला दर्ज है। दोनों मृतकों के परिवार गुमला पहुंचे हैं और पुलिस सभी संभावित कारणों की गहराई से जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!