कितनी बार हो चुकी मरे हुए इंसानों को जिंदा करने की कोशिश, कितनी बार मिली सफलता?

Edited By Updated: 26 Jul, 2025 02:01 PM

how many attempts have been made to revive dead people

मौत को जीवन का अंतिम पड़ाव माना जाता है। इंसान के मरते ही उसके रिश्ते, नाते और दुनिया का हर संबंध खत्म हो जाता है। लेकिन क्या वाकई मौत ही अंत है? विज्ञान और चिकित्सा जगत लगातार इस सवाल का जवाब तलाश रहा है कि क्या मृत व्यक्ति को दोबारा ज़िंदा किया जा...

नेशनल डेस्क: मौत को जीवन का अंतिम पड़ाव माना जाता है। इंसान के मरते ही उसके रिश्ते, नाते और दुनिया का हर संबंध खत्म हो जाता है। लेकिन क्या वाकई मौत ही अंत है? विज्ञान और चिकित्सा जगत लगातार इस सवाल का जवाब तलाश रहा है कि क्या मृत व्यक्ति को दोबारा ज़िंदा किया जा सकता है।

क्या सचमुच मरे हुए को जिंदा किया जा सकता है?
प्राचीन कथाओं में कई बार दावा किया गया कि कुछ लोगों को मरने के बाद जिंदा किया गया, लेकिन इनके कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले। हालांकि आधुनिक चिकित्सा ने कई प्रयोग किए हैं।

- क्रायोनिक्स तकनीक- इसमें मृत शरीर को विशेष तापमान पर सुरक्षित रखकर भविष्य में उसे दोबारा जिंदा करने की कोशिश की जाती है।
- मेडिकल ऑपरेशन – कुछ डॉक्टर मानते हैं कि मौत के ठीक बाद के 6 मिनट बेहद अहम होते हैं। इस दौरान अगर सही तरीके से ऑपरेशन किया जाए, तो मृतक को जीवित किया जा सकता है।

अमेरिकी डॉक्टर का दावा
न्यूयॉर्क के रिवरडेल हिब्रू होम के मेडिकल डायरेक्टर ने कहा कि “जब इंसान मौत के करीब होता है तो पहले उसका दिल धड़कना बंद करता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन और खून की कमी हो जाती है। लगभग 6 मिनट बाद दिमाग की कोशिकाएं मर जाती हैं और शरीर स्थायी रूप से मृत हो जाता है। लेकिन इस समय सीमा में ऑपरेशन कर दिया जाए तो इंसान को वापस लाया जा सकता है।”

एरिज़ोना में हो रहा क्रायोनिक्स का प्रयोग
अमेरिका के एरिज़ोना में बने एक रिसर्च सेंटर में कई मृत शरीरों को क्रायोनिक्स तकनीक के तहत सुरक्षित रखा गया है। उम्मीद है कि भविष्य में साइंस इतना विकसित होगा कि उन्हें फिर से ज़िंदा किया जा सकेगा।

क्या यह विज्ञान कल्पना है या भविष्य की सच्चाई?
अभी तक किसी मृत इंसान को पूरी तरह से ज़िंदा करने का दावा साबित नहीं हो पाया है, लेकिन चिकित्सा विज्ञान इस दिशा में लगातार प्रयोग कर रहा है। आने वाले वर्षों में शायद मौत को भी मात दी जा सके।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!