IMD Alert: UP के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, पंजाब-राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

Edited By Updated: 12 May, 2026 11:16 AM

imd alert weather update rain alert thunderstorm warning delhi weather up w

IMD Rain Alert: अप्रैल महीने में जहां देशभर के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी देखने को मिली वहीं मई मीहनें की शुरूआत होते ही मौसम ने अपना रूख बदल लिया और कई राज्यों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच  मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज...

IMD Rain Alert: अप्रैल महीने में जहां देशभर के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी देखने को मिली वहीं मई मीहनें की शुरूआत होते ही मौसम ने अपना रूख बदल लिया और कई राज्यों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच  मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है।

दिल्ली में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

UP के 38 जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलेगा। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पश्चिमी यूपी के बिजनौर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और आगरा में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पूर्वी यूपी के श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर और औरैया में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश
बिहार के कई जिलों में भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मधेपुरा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल और मधुबनी में बारिश के साथ तेज आंधी आ सकती है। मौसम विभाग ने यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है।

पंजाब और राजस्थान में भी असर
पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान के अलवर, सीकर, चुरू, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनूं में भी मौसम बदल सकता है और बारिश होने के आसार हैं।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!