Heavy Rain Alert: 23 नवंबर तक भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, बढेगी ठंड़, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 17 Nov, 2025 08:22 PM

imd heavy rain alert thunderstorm and cold wave warning

देश में मौसम ने फिर करवट ले ली है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में शीतलहर और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर जारी रहेगा। वहीं, दक्षिण...

नेशनल डेस्कः देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई राज्यों में ठंड और बारिश का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। जहां उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 23 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका

देश के दक्षिणी राज्यों में मौसम एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 23 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु में 18 से 23 नवंबर, केरल और माहे में 17–20 नवंबर, तथा तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 17–18 नवंबर को बारिश तीव्र होने की आशंका है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 20 से 22 नवंबर तक भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

उत्तर, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

IMD का अनुमान है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2–3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

पश्चिमी-मध्य भारत में शीतलहर का प्रकोप

पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18–19 नवंबर को शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है। 20–21 नवंबर को भी कई इलाकों में शीतलहर बनी रह सकती है।
इसके अलावा, 18–20 नवंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश, तथा 18–19 नवंबर को छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में भी ठंड का असर तेज रहने की संभावना है। विदर्भ में 18 नवंबर को शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

बिजली गिरने की संभावना

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और तमिलनाडु में भी कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर दर्ज की गई। पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के कई इलाकों में भी शीतलहर जारी रही।
ओडिशा, झारखंड, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!