IMD Weather Alert: 5.3 डिग्री पारे के बीच दिल्ली में जारी हुआ येलो अलर्ट, कोहरे के बीच हुई रविवार की सुबह

Edited By Updated: 18 Jan, 2026 11:11 AM

imd weather alert yellow alert issued in delhi amid mercury reaching 5 3 degree

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री कम है। IMD ने शहर के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया है और सुबह तक कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री कम है। IMD ने शहर के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया है और सुबह तक कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। IMD के आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 5.3 डिग्री सेल्सियस, पालम में आठ डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 6.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 7.2 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 % दर्ज की गई। CPCB के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का AQI 444 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर' श्रेणी में आता है। CPCB के अनुसार, AQI 0 से 50 के बीच ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!