भारत, चीन के बीच शुक्रवार को अगले दौर की सैन्य वार्ता होने की संभावना

Edited By Updated: 08 Apr, 2021 02:03 AM

india china likely to hold next round of military talks on friday

भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की अगले दौर की वार्ता शुक्रवार को होने की संभावना है। बैठक में पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने पर जोर दिए जाने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि भारत गोगरा और हॉट

नई दिल्लीः भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की अगले दौर की वार्ता शुक्रवार को होने की संभावना है। बैठक में पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने पर जोर दिए जाने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि भारत गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से सैनिकों की जल्द वापसी पर जोर देगा। 

इसके अलावा, देपसांग में लंबित मुद्दों के समाधान पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने शुक्रवार को सैन्य स्तर की 11 वें दौर की वार्ता को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया है। भारत और चीन के बीच पिछले साल पांच मई को सीमा पर गतिरोध शुरू हुआ था। पैंगोंग झील वाले क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद दोनों पक्षों ने भारी हथियारों के साथ सीमा पर हजारों सैनिक तैनात किये थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!