राजदूत रुचिरा ने UN में कहा- हम चुनौतीपूर्ण पथ पर अग्रसर , ‘सतत विकास लक्ष्य' में भारत की यात्रा प्रेरक उदाहरण

Edited By Updated: 25 Sep, 2023 11:24 AM

india s journey towards sdgs serves as inspiring example kamboj

संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की राजदूत ने कहा है कि भारत की अध्यक्षता में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन में सतत विकास लक्ष्य को ‘‘आगे और केंद्र'' में...

 न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की राजदूत ने कहा है कि भारत की अध्यक्षता में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन में सतत विकास लक्ष्य को ‘‘आगे और केंद्र'' में रखा गया और उसके क्रियान्वयन में तेजी लाने की देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। राजदूत ने इस बात पर जोर दिया कि सतत विकास लक्ष्य की दिशा में भारत की यात्रा ‘‘प्रतिबद्धता और कौशल का प्रेरक उदाहरण'' है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र से इतर ‘इंडिया राउंडटेबल : डिलिवरिंग डेवलपमेंट : जर्नीज, डाइरेक्शंस एंड लाइटहाउसेज़' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य के क्रियान्वयन में तेजी लाने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता बेहद स्पष्ट है। कंबोज ने कहा, ‘‘सतत विकास लक्ष्य की दिशा में भारत की यात्रा प्रतिबद्धता और कौशल का प्रेरक उदाहरण है। हम चुनौतीपूर्ण पथ पर अग्रसर हैं। आइए, हम सितंबर 2023 में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में की गई प्रतिबद्धता से शक्ति हासिल करें।

 

 कार्यक्रम का आयोजन ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन' (ओआरएफ) ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन, संयुक्त राष्ट्र भारत और रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से किया था। अपने संबोधन में कंबोज ने इन चिंताओं को रेखांकित किया कि सतत विकास लक्ष्य प्रगति रिपोर्ट यह दर्शाती है कि सतत विकास लक्ष्य का केवल 12 प्रतिशत ही पटरी पर है, 50 प्रतिशत पर प्रगति कमजोर और अपर्याप्त है और ‘‘सबसे बुरी स्थिति यह है कि दुनिया 30 प्रतिशत से अधिक सतत विकास लक्ष्य पर या तो रुक गई है या उससे पलट गई है।'' कंबोज ने कहा कि चार साल पहले की तुलना में, अत्यंत गरीबी में गुजर-बसर कर रहे लोगों की संख्या आज अत्यधिक है, सभी देशों में से सिर्फ 30 प्रतिशत लोग ही 2030 तक गरीबी मुक्त होने के सतत विकास लक्ष्य एक को प्राप्त कर सकेंगे।

 

‘ग्लोबल साउथ' शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। बाद में ओआरएफ द्वारा आयोजित एक मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम ‘साउथ राइजिंग: पार्टनरशिप्स, इंस्टीट्यूशन्स एंड आइडियाज' में सरन ने कहा कि 2023 में भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के जरिए ‘‘एक नयी संस्था पैदा हो रही है जो वैश्वीकरण से लाभान्वित हुए एक अरब लोगों की आड़ में छिप चुके उन सात अरब लोगों की सेवा करेगी।'' इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भाग लिया था।

 

भारत में संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट समन्वयक शोंबी शार्प ने कहा, ‘‘यह संकट का समय है, यह युद्ध का समय है। यह दुनिया की अक्षमता है कि वह एक साथ नहीं आ पा रही और यह सब त्रिस्तरीय संकट - जैव विविधता की क्षति, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन की पृष्ठभूमि में हो रहा है।'' उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की जी20 शिखर सम्मेलन के लिए हालिया भारत यात्रा के दौरान की गई टिप्पणी को भी उद्धृत किया कि भारत वह देश है जो सतत विकास लक्ष्यों को हकीकत में बदल सकता है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!