ब्रिटेन के पूर्व PM बोले- भारत पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली हुआ, UNSC में स्थायी सदस्यता का किया समर्थन

Edited By Updated: 04 Mar, 2023 11:15 AM

india s position more powerful than ever former uk pm tony blair

ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने  उल्लेखनीय प्रगति की है। टोनी ब्लेयर ने कहा  आज वास्तविक चुनौती...

इंटरनेशनल डेस्कः  ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने  उल्लेखनीय प्रगति की है। टोनी ब्लेयर ने कहा  आज वास्तविक चुनौती यह है कि बदलती भू-राजनीति को कैसे समझा जाए, और उस स्थिति में भारत नितांत महत्वपूर्ण है। दिल्ली में रायसीना डायलॉग में  भाग लेने के लिए देश दुनिया के कई बड़़ी हस्तियां आई हैं। इसी कड़ी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी इसमें शामिल हो रहे हैं। टोनी ब्लेयर ने साफ तौर पर कहा है कि भारत की स्थिति पहले से कई गुना अधिक बेहतर हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में उल्लेखनीय प्रगति की है।

 

 टोनी ब्लेयर ने कहा कि  भारत की स्थिति संभावित रूप से पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली है। भारत के UNSC की सदस्यता पर उन्होंने कहा कि यह सोचना बेतुका है कि भारत एक स्थायी सदस्य नहीं है, लेकिन आप अन्य देशों के लिए भी ऐसा कह सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम के पास शक्ति साझा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि इस नई दुनिया में कूटनीति की समझ कैसे बनाई जाए। 

 

वहीं, रायसीना डायलॉग में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि ओएससीई (यूरोप में सुरक्षा और सहयोग का संगठन) के 1999 के समिट में दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा राजनीतिक घोषणा की गई थी जिसमें कहा गया था कि OSCE  के प्रतिभागी सुरक्षा के लिए प्रतिभद्ध हैं। उन्होंने बाद में कहा कि सारे देश अपने हिसाब से गठबंधन करने के लिए स्वायत्त हैं लेकिन ऐसा करते हुए कोई भी देश अपनी सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास करते हुए दूसरे देश के लिए खतरा नहीं होना चाहिए। नाटो ने यह सब तोड़ा और हमने इस पर ही प्रश्न उठाया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!