पहलगाम का बदला: भारत ने पाक को हर मोर्चे पर घेरा, बॉर्डर पार जंग के हालात ! श्रीलंका में भी अलर्ट

Edited By Updated: 04 May, 2025 02:33 PM

india strikes pak ports closed trade halted after pahalgam attack

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में भारी दरार आ गई है। भारत द्वारा...

International Desk: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में भारी दरार आ गई है। भारत द्वारा पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाने के चंद घंटे बाद ही  इस्लामाबाद ने भी जवाबी कदम उठाते हुए भारतीय झंडे वाले पोतों के लिए अपने सभी बंदरगाहों को बंद करने का आदेश दिया  है।

 

 क्या हुआ अब तक? 
 भारत ने शनिवार को  पाकिस्तान के साथ सभी डाक सेवाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दीं।  भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के प्रवेश पर रोक  लगा दी गई।  पाकिस्तान ने जवाब में आदेश जारी किया कि अब भारतीय ध्वज वाले किसी भी पोत को पाकिस्तानी बंदरगाहों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी  और पाकिस्तानी जहाज भी भारतीय बंदरगाहों में नहीं रुकेंगे।

 

 प्रतिबंधों की लिस्ट 

  • 1. डाक और पार्सल सेवा पूरी तरह बंद 
  • 2. भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी पोतों का प्रवेश प्रतिबंधित 
  • 3. भारतीय जहाजों का पाकिस्तान जाना प्रतिबंधित* 
  • 4. पाकिस्तान से किसी भी प्रकार का आयात प्रतिबंधित 
  • 5. सिंधु जल संधि स्थगित 
  • 6. पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द 
  • 7. अटारी बार्डर चेकपोस्ट बंद 
  • 8. राजनयिक संबंध कम किए गए 


मिसाइल परीक्षण से तनाव और बढ़ा 
इसी बीच, पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली ‘अब्दाली’ मिसाइल** का सफल परीक्षण भी किया है, जिसकी मारक क्षमता 450 किलोमीटर है। भारत ने इस परीक्षण को "सीधा उकसावा" बताया है और चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

श्रीलंका में भी अलर्ट 
चेन्नई से कोलंबो जा रहे विमान में  पहलगाम हमले से जुड़े संदिग्ध की सूचना के बाद श्रीलंकाई पुलिस ने विमान की तलाशी ली, हालांकि जांच के बाद उसे क्लीयर कर दिया गया।

 

क्या है मामला? 
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के  पहलगाम  में हुए एक भीषण आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकतर  पर्यटक थे। भारत ने हमले का आरोप पाकिस्तान स्थित आतंकियों पर लगाया और 'दृढ़ व निर्णायक कार्रवाई' का ऐलान किया। इसके तुरंत बाद ही भारत ने कड़े कदम उठाते हुए आर्थिक व कूटनीतिक मोर्चों पर पाकिस्तान को अलग-थलग करना शुरू कर दिया।
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!