INS द्रोणाचार्य को मिलेगा ‘राष्ट्रपति निशान', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद करेंगी सम्मानित

Edited By Updated: 14 Mar, 2023 08:59 PM

ins dronacharya will get  president s mark

भारतीय नौसेना के प्रमुख गोलाबारी प्रशिक्षण स्कूल आईएनएस द्रोणाचार्य को उसकी उल्लेखनीय सेवा के लिए बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति निशान यानी ‘प्रेसीडेंट्स कलर' से सम्मानित किया जाएगा।

नेशनल डेस्क: भारतीय नौसेना के प्रमुख गोलाबारी प्रशिक्षण स्कूल आईएनएस द्रोणाचार्य को उसकी उल्लेखनीय सेवा के लिए बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति निशान यानी ‘प्रेसीडेंट्स कलर' से सम्मानित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी।

इस सम्मान को तीनों शस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाने वाला शीर्ष पुरस्कार माना जाता है और यह राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करने वाली इकाई को प्रदान किया जाता है। कोच्चि स्थित आईएनएस द्रोणाचार्य में नौसेना, तटरक्षक बल और मित्र देशों के बलों के अधिकारियों एवं नाविकों को गोलाबारी और मिसाइल युद्ध का प्रशिक्षण दिया जाता है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!