Edited By Parveen Kumar,Updated: 09 Mar, 2026 08:56 PM

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने Iran में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में भारतीयों से खास तौर पर सीमा से लगे इलाकों में जाने से बचने और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।
नेशनल डेस्क : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Iran में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में भारतीयों से खास तौर पर सीमा से लगे इलाकों में जाने से बचने और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।
भारत के दूतावास ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे मौजूदा हालात को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत दूतावास से संपर्क करने के लिए कहा गया है।
यूएई के बाद ईरान में जारी हुई सलाह
इससे पहले United Arab Emirates में भी भारतीयों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की गई थी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तनाव और सैन्य गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। दूतावास ने भारतीय समुदाय से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले या संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।