Middle East में जारी जंग में दो भारतीय नागरिकों की मौत, ओमान के सोहार में हुए ड्रोन अटैक में गई जान

Edited By Updated: 13 Mar, 2026 10:46 PM

two indian citizens killed in the ongoing war in the middle east

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र में किए गए एक ड्रोन हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य भारतीय घायल हो गए। यह हमला ओमान के सोहार शहर के एक औद्योगिक इलाके में हुआ।

इंटरनेशनल डेस्कः मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र में किए गए एक ड्रोन हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य भारतीय घायल हो गए। यह हमला ओमान के सोहार शहर के एक औद्योगिक इलाके में हुआ। भारत के विदेश मंत्रालय में खाड़ी देशों के संयुक्त सचिव असीम महाजन ने बताया कि सोहार  के इंडस्ट्रियल एरिया में हुए इस ड्रोन हमले में कुल 11 लोग घायल हुए, जिनमें से 10 भारतीय नागरिक हैं।

सोहार के इंडस्ट्रियल एरिया में गिरा ड्रोन

ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी Oman News Agency के अनुसार सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि सोहार में दो ड्रोन हमले हुए। इनमें से एक ड्रोन अल-अवी इंडस्ट्रियल एरिया में गिरा, जिससे वहां काम कर रहे दो प्रवासी कर्मचारियों की मौत हो गई। हमले में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार घायलों में से पांच लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी का इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि किसी भी घायल को गंभीर चोट नहीं आई है।

भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में

संयुक्त सचिव असीम महाजन ने कहा कि भारत सरकार ओमान की स्थानीय प्रशासन और संबंधित कंपनी के साथ लगातार संपर्क में है। घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

इराक में हमले को लेकर भी सरकार का बयान

महाजन ने ईराक के बसरा के पास हुए एक अन्य हमले का भी जिक्र किया। बुधवार को अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर हमला हुआ था। इस हमले के बाद जहाज पर मौजूद 15 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रूप से बसरा शहर के एक होटल में पहुंचा दिया गया है।

तेल टैंकर हमले में एक भारतीय नाविक की मौत

तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मृतक के पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिशें जारी हैं। सरकार ने यह भी कहा कि 15 बचाए गए भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए भारतीय मिशन की टीम बसरा में मौजूद है और लगातार मदद कर रही है।

युद्ध शुरू होने के बाद बढ़े हमले

गौरतलब है कि 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के बाद से खाड़ी क्षेत्र में कई हमले हुए हैं। इन हमलों में व्यापारिक जहाजों और तेल टैंकरों को भी निशाना बनाया गया है। इन घटनाओं में अब तक तीन भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है और एक अन्य के लापता होने की खबर है। भारत सरकार का कहना है कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और संकट की स्थिति में हर संभव सहायता दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!