क्रिकेटर ईशान किशन जल्दी करने जा रहे हैं शादी! जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया

Edited By Updated: 15 Feb, 2026 10:43 PM

ishan kishan is getting married soon find out who his bride to be is

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर वह टी-20 टीम में वापसी कर चुके हैं।

नेशनल डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर वह टी-20 टीम में वापसी कर चुके हैं।

PunjabKesari
कोलंबो में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। मैच की शुरुआत में ही अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जिससे टीम दबाव में आ गई थी। लेकिन ईशान किशन ने जिम्मेदारी संभाली और 40 गेंदों पर 77 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी इस पारी की खूब तारीफ हो रही है।

निजी जीवन को लेकर आई बड़ी खबर

ईशान की शानदार बल्लेबाजी के बीच उनके निजी जीवन से जुड़ी एक अहम खबर भी सामने आई है। उनके दादा अनुराग पांडे ने मॉडल अदिति हुंडिया के साथ ईशान के रिश्ते पर खुलकर बयान दिया है।

PunjabKesari
दादा ने रिश्ते को दी मंजूरी

बिहार के औरंगाबाद में रहने वाले ईशान के दादा अनुराग पांडे ने साफ कहा कि परिवार को ईशान की पसंद मंजूर है। उन्होंने कहा, “हमें वही स्वीकार करना चाहिए जिससे बच्चे खुश रहें।” उन्होंने यह भी खुलकर कहा कि अदिति हुंडिया ईशान की गर्लफ्रेंड हैं और वे पेशे से एक मॉडल हैं। यह पहली बार है जब परिवार के किसी बड़े सदस्य ने सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते को स्वीकार किया है।


अदिति के बारे में क्या बोले दादा?

अनुराग पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया, “ईशान जिससे भी शादी करेगा, हमें स्वीकार है। उसके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे, तो हमने करवा दी थी। अब इसकी भी करवा देंगे। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है। मॉडल है और मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी।”

उनके इस बयान के बाद दोनों के रिश्ते की खबरें और पक्की हो गई हैं।

कौन हैं अदिति हुंडिया?

PunjabKesari
Aditi Hundia राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता जयपुर में कारोबारी हैं। अदिति 2018 में मिस डीवा का खिताब जीत चुकी हैं। इसके बाद उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में पहचान मिली। वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और नेशनल ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता तक पहुंची हैं।

PunjabKesari
फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अदिति की अच्छी पहचान है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

PunjabKesari
2019 से चल रही थी चर्चा

बताया जाता है कि 2019 के IPL सीजन के दौरान ईशान किशन और अदिति के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई थी। उस समय स्टैंड में बैठी अदिति को “मिस्ट्री फैनगर्ल” कहा गया था। धीरे-धीरे दोनों के करीब आने की खबरें सामने आने लगीं। अब ईशान के दादा के बयान के बाद इस रिश्ते पर मुहर लगती नजर आ रही है। कुल मिलाकर, एक तरफ ईशान किशन मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर उनके निजी जीवन को लेकर भी खुशखबरी सामने आई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!