8th Pay Commission: ₹18,000 बेसिक सैलरी वालों की लगेगी लॉटरी! जानें कितना मिलेगा एरियर

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 04:35 PM

8th pay commission arrears of up to 5 65 lakh possible

8वां वेतन आयोग अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप दे रहा है, जिससे 1 जनवरी 2026 से वेतन में भारी वृद्धि और बंपर एरियर की उम्मीद है।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है। हालांकि यह आयोग 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी माना जा रहा है, लेकिन इसके पूर्ण कार्यान्वयन में अभी 14 से 18 महीनों का समय लग सकता है। इसी देरी के कारण कर्मचारियों को एक बड़े बकाया भुगतान (Arrears) की उम्मीद है, जो उनके बैंक खातों में एकमुश्त बड़ी राशि के रूप में आ सकता है। 

एरियर का गणित: देरी बनेगी फायदे का सौदा? 

वेतन आयोग की रिपोर्ट जमा होने और लागू होने के बीच का जो समय अंतराल होता है, उसी अवधि के अंतर को 'एरियर' कहा जाता है। यदि इसके लागू होने में 20 महीने की देरी होती है, तो कर्मचारियों को संशोधित वेतन और पुराने वेतन के बीच के अंतर का पूरा भुगतान एक साथ मिलेगा। 

फिटमेंट फैक्टर: कितनी बढ़ेगी सैलरी? 

कर्मचारियों का नया मूल वेतन पूरी तरह से फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करता है। नीचे दी गई तालिका दर्शाती है कि ₹18,000 के मौजूदा मूल वेतन पर अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर का क्या प्रभाव पड़ेगा: 

फिटमेंट फैक्टर अनुमानित नया मूल वेतन
1.83  ₹32,940
1.92   ₹34,560
2.28 ₹41,040
2.46 ₹44,280
2.86     ₹51,480
3.0 से 3.25 (मांग)    लगभग ₹54,000 

    

कितना मिल सकता है एरियर? 

एरियर की गणना 1 जनवरी, 2026 से रेट्रोस्पेक्टिव इफेक्ट (पिछली तारीख से प्रभाव) के आधार पर होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि 20 महीने बाद नया वेतन ढांचा लागू होता है, तो फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों को मिलने वाला एरियर ₹3.6 लाख से ₹5.65 लाख के बीच हो सकता है। फिटमेंट फैक्टर जितना ऊंचा होगा, एरियर की राशि उतनी ही बड़ी होगी। 

महंगाई भत्ता (DA): शून्य से होगी नई शुरुआत 

जैसे ही 8वां वेतन आयोग लागू होगा, वर्तमान महंगाई भत्ता (DA) शून्य (0%) पर रीसेट हो जाएगा। भविष्य में DA की गणना नए और ऊंचे मूल वेतन (Basic Salary) पर की जाएगी। इससे कर्मचारियों की कुल कमाई और वार्षिक वेतन वृद्धि में पहले के मुकाबले कहीं अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सरकार के इस कदम से न केवल कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, बल्कि अर्थव्यवस्था में भी नई जान आने की उम्मीद है। अब सबकी नजरें कैबिनेट के अगले फैसले और फिटमेंट फैक्टर की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!