Edited By Anu Malhotra,Updated: 28 Nov, 2025 01:50 PM

हाल ही में जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने ‘वाइफ’ (Wife) शब्द पर अपनी व्याख्या दी है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गई। उनकी इस टिप्पणी पर एक बार फिर विवाद हो गया है। उनके अनुसार...
नेशनल डेस्क: हाल ही में जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने ‘वाइफ’ (Wife) शब्द पर अपनी व्याख्या दी है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गई। उनकी इस टिप्पणी पर एक बार फिर विवाद हो गया है। उनके अनुसार अंग्रेजी के इस सामान्य शब्द को एक नई परिभाषा दी जा सकती है।
वीडियो में रामभद्राचार्य ने ‘Wife’ का फुलफॉर्म बताते हुए कहा:
W – Wonderful
I – Instrument
F – For
E – Enjoy
हिंदी में इसका अर्थ होता है, “पत्नी आनंद का साधन है।” स्वामी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पत्नी का मतलब केवल आनंद या हनीमून के लिए नहीं होता, बल्कि यह पति के साथ यज्ञ में भाग लेने वाली साथी होती है। उनका तर्क है कि पत्नी का उद्देश्य पुरुष का मार्गदर्शन और जीवनसंगिनी के रूप में सहयोग करना है, न कि केवल भोग के लिए होना।
रामभद्राचार्य ने वीडियो में यह भी स्पष्ट किया कि पत्नी हमेशा चंद्रमा की तरह मधुर और स्थिर होनी चाहिए। उन्होंने संस्कृत और भारतीय परंपराओं के संदर्भ में यह समझाने की कोशिश की कि जीवनसाथी का आदर और भूमिका समाज में कितनी महत्वपूर्ण है।
यह पहला मौका नहीं है जब रामभद्राचार्य ने वाइफ पर अपनी व्याख्या दी हो। इससे पहले 2023 में भी उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि 'Wife बिना जानकारी के हमेशा लड़ती रहती है।' इस व्याख्या के माध्यम से उन्होंने पत्नी और जीवनसाथी के बीच के संबंधों पर अपने दृष्टिकोण को उजागर किया।
जानें कौन है रामभद्राचार्य ?
रामभद्राचार्य न केवल आध्यात्मिक गुरु हैं, बल्कि कवि, लेखक और दार्शनिक भी हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 1 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और उनके ऑफलाइन अनुयायियों की संख्या करोड़ों में है। उनके कथावाचन और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा और विवाद दोनों को जन्म देते हैं।