JP नड्डा आज बिहार दौरे पर जाएंगे, औरंगाबाद और वैशाली में चुनावी जनसभा को करेंग संबोधित

Edited By Updated: 23 Oct, 2025 12:53 AM

jp nadda will visit bihar today

भारतीय जनता पाटर्ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार (23 अक्टूबर) को बिहार विधान सभा चुनाव प्रचार के लिए औरंगाबाद जिला के गोह विधानसभा और वैशाली जिला के पातेपुर विधानसभा में विशाल रैलियों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पाटर्ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार (23 अक्टूबर) को बिहार विधान सभा चुनाव प्रचार के लिए औरंगाबाद जिला के गोह विधानसभा और वैशाली जिला के पातेपुर विधानसभा में विशाल रैलियों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय मयूख ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री नड्डा गुरुवार को 11 बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे, उसके बाद वे गोह (औरंगाबाद) के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री नड्डा दोपहर 12 बजे गोह विधानसभा के हाई स्कूल खेल मैदान (बड़ी फील्ड), हसपुरा में भाजपा प्रत्याशी श्री रणविजय सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री मयूख के अनुसार इसके बाद श्री नड्डा पातेपुर विधानसभा (जिला वैशाली) में दोपहर दो बजे पातेपुर में श्री रामचंद्र सिंह उच्च विद्यालय खेल मैदान के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी लखेन्द्र कुमार रौशन के समर्थन में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!