करवा चौथ पर बड़ा हादसा: चांद देखने छत पर गई महिला की एक ही पल में मौ'त... 6 साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 03:46 PM

karwa chauth accident hamirpur utter perdesh woman falls from roof

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में करवा चौथ का पावन त्योहार पर एक परिवार के लिए जिंदगी भर का गम दे गया। पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिला की छत से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे...

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में करवा चौथ का पावन त्योहार पर एक परिवार के लिए जिंदगी भर का गम दे गया। पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिला की छत से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और त्योहार की खुशियां अचानक चीख-पुकार में बदल गईं।

 मामला हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र के रूरीपारा गांव का है। यहां रहने वाले नीतेश द्विवेदी की पत्नी आरती ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। पूरे दिन नियमों का पालन करने के बाद, शाम को जब आसमान में चांद निकला, तो आरती अपनी सास और देवरानी के साथ पूजा करने और चांद को अर्घ्य देने के लिए घर की छत पर गई थीं। पूजा-पाठ और चांद के दीदार के दौरान अचानक आरती का पैर फिसल गया और उनका संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, वह छत से सीधे नीचे आ गिरीं। नीचे गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गईं।

अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन बिना देर किए आरती को तुरंत जिला अस्पताल हमीरपुर लेकर भागे। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल से मेमो के जरिए ललपुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

6 साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया
इस अचानक हुए हादसे से मृतका के पति नीतेश द्विवेदी और उनके छह साल के छोटे बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तरफ जहां पूरा गांव और आसपास के लोग करवा चौथ का पर्व मना रहे थे, वहीं इस परिवार की खुशियां एक पल में उजड़ गईं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!