'पीएम मोदी कहें तो सही लेकिन राहुल गांधी बोलें तो गलत', पीयूष गोयल की टिप्पणी पर खरगे का पलटवार

Edited By Updated: 13 Mar, 2023 12:56 PM

kharge retorts on piyush goyal s comment

भारत में लोकतंत्र के खतरे के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए एक बयान को लेकर सोमवार को राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।

नेशनल डेस्क: भारत में लोकतंत्र के खतरे के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए एक बयान को लेकर सोमवार को राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को लेकर पीयूष गोयल के बयान को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि हमें किसी कॉलेज में डेमोक्रेसी की बात कहने पर देशद्रोही कहा जाता है। खरगे ने कहा पीएम मोदी खुद विदेशों में जाकर ऐसी बात कहें तो सही और राहुल गांधी कहें तो गलत हो जाता है। ये तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटने वाली बात हो गई। 

बीजेपी के शासन में लोकतंत्र व संविधान की कोई जगह नहीं बची
खरगे ने राज्यसभा में हुए हंगामे का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी दूसरे सदन के सदस्य हैं और पीयूष गोयल जी (सदन के नेता) ने उनके भाषण को अपने ढंग से पेश किया। सदन में आज पीयूष गोयल जी ने जिस अभद्र भाषा का इस्तेमाल दूसरे सदन के एक सदस्य के लिये किया, वह अनुचित है।'' उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा देश के लोकतंत्र को अपमानित करने का प्रयत्न कर रही है। भाजपा के शासन में लोकतंत्र व संविधान की कोई जगह नहीं बची है। ये लोकतंत्र को कुचल रहे हैं। मोदी जी के राज में लोकतंत्र और संविधान के लिए कोई जगह नहीं है, जबकि ये लोग देश के मान-सम्मान की बात करते हैं।'' खरगे ने कहा कि विपक्ष एकजुट है और अडाणी समूह के मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की उनकी मांग जारी रहेगी।

पीएम कई बार देश को कर चुके हैं शर्मसार
खरगे ने प्रधानमंत्री के विदेशी धरती पर कुछ बयानों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘देश के मान-सम्मान की बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी कई बार विदेशी धरती पर देश को शर्मसार कर चुके हैं।'' उन्होंने दावा किया, ‘‘आप (प्रधानमंत्री) संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लोकतंत्र खत्म कर रहे हैं, फिर लोकतंत्र को बचाने की बात कर रहे हैं।'' उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश में एक ‘तानाशाह' की तरह सरकार चला रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी द्वारा भारतीय लोकतंत्र को लेकर लंदन में की गई टिप्पणी के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस पर निशाना साधा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष से माफी की मांग की। इसको लेकर दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई। लोकसभा में रक्षा मंत्री एवं सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। राज्यसभा में सदन के नेता और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह विषय उठाया और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

 



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!