Music Industry में शोक! इस फेमस सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा, 47 साल की उम्र में हारी कैंसर से जंग

Edited By Updated: 08 Feb, 2026 12:14 PM

kryptonite fame singer brad arnold is no more

संगीत की दुनिया के लिए शनिवार का दिन एक बेहद दुखद खबर लेकर आया। मशहूर रॉक बैंड ‘3 डोर्स डाउन’ (3 Doors Down) के लीड सिंगर और रॉक म्यूजिक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले ब्रैड अर्नोल्ड (Brad Arnold) का 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ग्रैमी अवॉर्ड...

Brad Arnold Death : संगीत की दुनिया के लिए शनिवार का दिन एक बेहद दुखद खबर लेकर आया। मशहूर रॉक बैंड ‘3 डोर्स डाउन’ (3 Doors Down) के लीड सिंगर और रॉक म्यूजिक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले ब्रैड अर्नोल्ड (Brad Arnold) का 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित हो चुके ब्रैड पिछले कुछ महीनों से स्टेज-4 किडनी कैंसर से जूझ रहे थे।

सुकून से ली अंतिम सांस

बैंड द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार ब्रैड ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सामना बड़ी बहादुरी से किया। उन्होंने सोते समय अपने परिवार और प्रियजनों के बीच बेहद सुकून से इस दुनिया को अलविदा कहा। उनके जाने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर दुनियाभर के फैंस और साथी कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।

PunjabKesari

15 साल की उम्र में रचा था इतिहास

ब्रैड अर्नोल्ड की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना सबसे हिट गाना 'Kryptonite' तब लिखा था जब वह महज 15 साल के थे। उन्होंने यह गाना अपनी गणित (Maths) की क्लास के दौरान एक कागज के टुकड़े पर लिखा था। यही गाना आगे चलकर बैंड की पहचान बना और उन्हें ग्रैमी नॉमिनेशन तक ले गया। उनका पहला एल्बम 'द बेटर लाइफ' (The Better Life) इतना सफल रहा कि उसकी 60 लाख से ज्यादा कॉपियां बिकीं।

PunjabKesari

म्यूजिक करियर के सुनहरे मील के पत्थर

1995 में मिसिसिपी से शुरू हुआ यह सफर रॉक म्यूजिक के इतिहास में दर्ज हो गया:

यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में देख रहा था Adult Film, अचानक स्क्रीन पर दिख गया Girlfriend के साथ खुद का Private Video, हाथ-पांव...

  • हिट गानों की झड़ी: 'व्हेन आई एम गॉन' (When I’m Gone) के लिए उन्हें दूसरा ग्रैमी नॉमिनेशन मिला।

  • चार्टबस्टर लिस्ट: 'लूजर', 'डक एंड रन' और 'बी लाइक दैट' जैसे गानों ने उन्हें युवाओं का चहेता बना दिया।

  • हॉलीवुड कनेक्शन: उनका मशहूर गाना 'बी लाइक दैट' साल 2001 की सुपरहिट फिल्म 'अमेरिकन पाई 2' का हिस्सा बना था।

PunjabKesari

साधारण शब्दों में असाधारण जादू

ब्रैड की सबसे बड़ी खूबी उनकी सरल और स्पष्ट गायकी थी। उन्होंने जटिल रॉक म्यूजिक को सीधे और मर्मस्पर्शी शब्दों के जरिए घर-घर तक पहुँचाया। उन्होंने 'पोस्ट-ग्रंज' म्यूजिक को एक नई पहचान दी जिससे आम इंसान खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता था। अपने करियर में उन्होंने कुल 6 स्टूडियो एल्बम दिए जिनमें 2016 की 'अस एंड द नाइट' आखिरी थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!