Edited By Mansa Devi,Updated: 15 Oct, 2025 03:43 PM

देश में बचत और सुरक्षित निवेश पर भरोसा करने वाले आम भारतीयों के लिए एक बड़ी खबर है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने विशेष रूप से लोअर और मिडिल क्लास के लोगों को ध्यान में रखते हुए दो नई इंश्योरेंस स्कीमों की शुरुआत की है।...
नेशनल डेस्क: देश में बचत और सुरक्षित निवेश पर भरोसा करने वाले आम भारतीयों के लिए एक बड़ी खबर है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने विशेष रूप से लोअर और मिडिल क्लास के लोगों को ध्यान में रखते हुए दो नई इंश्योरेंस स्कीमों की शुरुआत की है। ये दोनों ही योजनाएं पूरी तरह से रिस्क-फ्री हैं, यानी इन पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ेगा।
इन दो धांसू स्कीमों की शुरुआत आज, 15 अक्टूबर, बुधवार से हो रही है।
LIC की दो नई रिस्क-फ्री स्कीम कौन सी हैं?
LIC ने इन दो नई योजनाओं का नाम 'एलआईसी जन सुरक्षा' (LIC Jan Suraksha) और 'एलआईसी बीमा लक्ष्मी' (LIC Bima Lakshmi) रखा है। इन दोनों को अलग-अलग आय वर्ग की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
योजना का नाम मुख्य लक्ष्य वर्ग योजना की प्रकृति प्रमुख लाभ
एलआईसी जन सुरक्षा लोअर इनकम वर्ग नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग (रिस्क-फ्री) बेहद कम प्रीमियम पर लाइफ इंश्योरेंस कवर
एलआईसी बीमा लक्ष्मी मिडिल क्लास वर्ग नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग (रिस्क-फ्री) लाइफ इंश्योरेंस कवर मैच्योरिटी पर बचत राशि
एलआईसी जन सुरक्षा (LIC Jan Suraksha)
यह योजना विशेष रूप से लोअर इनकम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
➤ खासियत: यह एक लो कॉस्ट वाली इंश्योरेंस योजना है, जिसका प्रीमियम बहुत कम रखा गया है।
➤ सुरक्षा: यह एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग और नॉन-लिंक्ड योजना है। इसका मतलब है कि यह सीधे बाजार के उतार-चढ़ाव से नहीं जुड़ी है, जिससे लोअर वर्ग के लोगों का पैसा सुरक्षित रहेगा।
➤ फायदा: कम प्रीमियम होने के कारण यह उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो एक सुरक्षित लाइफ कवर चाहते हैं।
एलआईसी बीमा लक्ष्मी (LIC Bima Lakshmi)
यह स्कीम मिडिल क्लास के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पेश की गई है।
➤ खासियत: यह योजना लाइफ इंश्योरेंस के साथ-साथ सेविंग स्कीम का भी लाभ देती है।
➤ सुरक्षा और बचत: 'जन सुरक्षा' की तरह ही, इसे भी नॉन-पार्टिसिपेटिंग और नॉन-लिंक्ड बनाया गया है।
➤ फायदा: निवेशकों को इस योजना के तहत जीवन बीमा कवर मिलेगा और साथ ही पॉलिसी की मैच्योरिटी पर एक निश्चित राशि भी मिलेगी, जो बचत के लक्ष्य को पूरा करेगी।