शादी का झांसा देकर लड़की से बनाए संबंध, आरोपी की दूसरी जगह हुई शादी, प्रेग्नेंट हुई महिला

Edited By Updated: 22 Jun, 2024 08:48 PM

made relations with the girl by promising marriage

शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद तीन महीने से फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दक्षिणी दिल्ली के मोलड़बंद एक्सटेंशन के निवासी अंकित तोमर...

नेशनल डेस्कः शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद तीन महीने से फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दक्षिणी दिल्ली के मोलड़बंद एक्सटेंशन के निवासी अंकित तोमर (25) के रूप में हुई है जो फिलहाल गाजियाबाद में किराए के मकान पर रह रहा था।

प्रवक्ता के अनुसार 28 मार्च को एक शादीशुदा महिला ने खेड़ीपुल थाने में मुकदमा दर्ज किया था और आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार उस समय दोनों सेक्टर 86 स्थित एक स्पा सेंटर में काम करते थे और दोनों एक-दूसरे के करीब आये थे।

पुलिस के मुताबिक मार्च में आरोपी की शादी हो गई और उधर पीड़िता गर्भवती हो गई। महिला को जब आरोपी की शादी के बारे में पता चला तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की गई। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी बिहार भाग गया और वह बार-बार गिरफ्तारी से बचता रहा। पुलिस ने कहा कि उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!