महाराष्ट्र ने बेंगलुरु को पीछे छोड़ा, अब स्टार्टअप मामले में देश का अग्रणी राज्य: मुख्यमंत्री फडणवीस

Edited By Updated: 17 Jan, 2025 08:20 PM

maharashtra overtaken bengaluru country leading state terms startups fadnavis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य ने स्टार्टअप के मामले में बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है और पिछले एक साल में संख्या और मूल्य दोनों के मामले में देश की स्टार्टअप राजधानी बन गया है।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य ने स्टार्टअप के मामले में बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है और पिछले एक साल में संख्या और मूल्य दोनों के मामले में देश की स्टार्टअप राजधानी बन गया है। यहां तकनीकी प्रदर्शनी कॉम्प-एक्स 2025 में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि उनकी सरकार इस क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है और पिछले एक साल में संख्या और मूल्य दोनों के मामले में देश की स्टार्टअप राजधानी बन गया है। राज्य में सबसे अधिक स्टार्टअप हैं। महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी में अग्रणी है और सबसे अधिक यूनिकॉर्न, इस राज्य में आते हैं।'' फडणवीस ने कहा कि नवाचार के क्षेत्र में महाराष्ट्र को नंबर एक राज्य बनाने के लिए सरकार एक 'इनोवेशन सिटी' स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र देश की फिनटेक राजधानी भी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!