महाराष्ट्र: शिंदे सरकार आज करेगी फ्लोर टेस्ट का सामना, वहीं PM मोदी रहेंगे आंध्र प्रदेश के दौरे पर, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़े देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 04 Jul, 2022 05:28 AM

maharashtra shinde government will face floor test today

महाराष्ट्र की राजनीति में 10 दिन की बगावत के बाद बड़ा उलटफेर करने वाले शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे की नई सरकार आज फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से

मुंबईः महाराष्ट्र की राजनीति में 10 दिन की बगावत के बाद बड़ा उलटफेर करने वाले शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे की नई सरकार आज फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने विधायकों के साथ मुंबई के एक होटल में बैठक की। इसमें बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत सभी विधायक भी शामिल हुए। फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी-शिंदे गुट के विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुन लिया है। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने भी शिंदे को नेता के तौर पर मान्यता दे दी है। उनकी तरफ से भरत गोगावले को चीफ व्हिप नियुक्त कर दिया है। 
PunjabKesari
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। उनके दौरे को देखते हुए भीमावरम और गन्नावरम में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। भीमावरम में शनिवार से हो रही भारी बारिश के चलते पीएम के दौरे के लिए इंतजामों में बाधा पहुंची है।

अमरनाथ यात्रा के बीच अनंतनाग में आतंकी हमला, गोली लगने से पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल 
अमरनाथ यात्रा के बीच दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में आतंकी घटना सामने आई है। आतंकियों ने रविवार को पुलिस दल को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने सिपाही पर फायरिंग कर दी। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जवान के पैर में गोली लगी है। चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। 

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज रांची आएंगी 
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची आएंगी। वह यहां राष्ट्रपति चुनाव में राजग के मतदाता सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मीडिया को बताया कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चार जुलाई को 11 बजे पूर्वाह्न विशेष विमान द्वारा दिल्ली से रांची आएंगी। 

अगले 30-40 साल तक भाजपा का युग और भारत बनेगा ‘विश्वगुरु': अमित शाह 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि अगले 30-40 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का युग रहेगा और भारत ‘विश्वगुरु' बनेगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित उन सभी राज्यों में भी भाजपा की सरकारें बनेंगी, जहां पार्टी अभी तक सत्ता से दूर है। 

उदयपुर सामान्य हो रहे हालात, सोमवार को कर्फ्यू में 12 घंटे की दी जाएगी ढील 
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद उत्पन्न तनाव के बाद लगाए गए कर्फ्यू में प्रशासन ने आज दस घंटों की ढ़ील दी गई। कर्फ्यू में ढ़ील के दौरान शांति रही तथा कही से कोई अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली। इस दौरान क्षेत्रों में खुली दुकानों पर लोग अपनी जरूरत के सामान की खरीददारी करते नजर आए। ढील के दौरान बाजार खुलने से काफी चहल पहल नजर आई। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) प्रभा गौतम ने बताया कि प्रशासन ने चार जुलाई को कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट प्रदान की है। इसके तहत सोमवार सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक कर्फ्यू में छूट रहेगी। 

असम में बाढ़ से हालात अब भी बदतर, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 179
असम में बाढ़ के हालत में कुछ सुधार दर्ज किया गया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक शनिवार के 22.17 लोगों के मुकाबले रविवार को प्रभावितों की संख्या घटकर 18.35 लाख हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक करीमगंज, लखीमपुर, नगांव और शिवसागर जिले में पांच लोग बाढ़ में बह गए। इसके साथ ही बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!