कर्नाटक : विजयपुरा में बड़ा हादसा, प्राइवेट जेट हुआ क्रैश, 2 लोग घायल

Edited By Updated: 08 Feb, 2026 04:33 PM

major accident in vijayapura private jet crashes 2 people injured

कर्नाटक के विजयपुरा जिले से एक गंभीर विमान हादसे की खबर सामने आई है। मैंगलोर गांव के नजदीक एक निजी जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त विमान में सवार दो लोगों को चोटें आई हैं।

नेशनल डेस्क : कर्नाटक के विजयपुर जिले में रविवार दोपहर एक छोटा निजी विमान एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, विमान में सवार पायलट सहित दोनों लोग दुर्घटना से पहले ही उससे बाहर निकलने में सफल रहे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो सीट वाला विमान विजयपुर के बाबलेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि विमान में सवार दोनों व्यक्ति हादसे से पहले उससे बाहर निकलने में सफल रहे। सूत्रों के मुताबिक, हादसे में विमान के तीन टुकड़े हो गए।

विमान में सवार पायलट सहित दोनों लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। प्रशिक्षण विमान ने कलबुर्गी से बेलगावी के लिए उड़ान भरी थी। घटना के सिलसिले में और जानकारी की प्रतीक्षा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!