Edited By Radhika,Updated: 04 Nov, 2025 05:58 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। यह दुर्घटना बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब शाम लगभग 4 बजे हुई, जब एक मेमू (MEMU) पैसेंजर ट्रेन का एक कोच स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गया। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस...
नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। यह दुर्घटना बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब शाम लगभग 4 बजे हुई, जब एक मेमू (MEMU) पैसेंजर ट्रेन का एक कोच स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गया। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस हादसे में 6 पेसेंजर्स की मौत हुई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
घायलों को अस्पताल भेजा गया
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य पर शुरू कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजा है।
ये भी पढे़ं- 8thpay Commission: 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग का हुआ आधिकारिक ऐलान
रेलवे ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों की जाँच के लिए एक उच्च-स्तरीय टीम का गठन किया गया है। तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर मौजूद हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह हादसा किस वजह से हुआ। दुर्घटना के कारण स्टेशन के आसपास का रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ है, लेकिन यातायात को सामान्य करने के प्रयास तेजी से जारी हैं।

रूट पर परिचालन ठप
दुर्भाग्यपूर्ण टक्कर के कारण स्टेशन के आसपास का ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से बिलासपुर रूट पर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।
ये भी पढ़ें- ICMR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा : हर 9 में से 1 भारतीय है बीमार! कहीं आप भी तो नहीं संक्रमित?
परिचालन बाधित होने के कारण रेलवे प्रशासन को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए कई ट्रेनों को Cancel करना पड़ा है या उनके मार्ग को डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों को तत्काल जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे:
|
स्टेशन
|
हेल्पलाइन नंबर
|
|
चंपा जंक्शन
|
808595652
|
|
रायगढ़
|
975248560
|
|
पेंड्रा रोड
|
8294730162
|