14 जनवरी नहीं इस दिन होगी मकर संक्रांति की छुट्टी, UP सरकार का आदेश जारी

Edited By Updated: 12 Jan, 2026 09:26 PM

makar sankranti will be a holiday not on january 14

उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति पर मिलने वाले सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने पहले 14 जनवरी को घोषित अवकाश को संशोधित करते हुए अब 15 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश भी...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति पर मिलने वाले सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने पहले 14 जनवरी को घोषित अवकाश को संशोधित करते हुए अब 15 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 17 नवंबर 2025 को वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में मकर संक्रांति का अवकाश 14 जनवरी 2026 को तय किया गया था। हालांकि, शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद इस तिथि में संशोधन करते हुए अब मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश 15 जनवरी 2026 को घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत लिया गया निर्णय

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह बदलाव निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत किया गया है। इसके अनुसार अब 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

पर्व 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा

हालांकि अवकाश की तारीख बदल दी गई है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2026 को ही मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, उसी दिन यह पर्व मनाया जाता है।

मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवसर पर दूर-दराज से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि परिवार और समाज के साथ खुशियां साझा करने का भी अवसर होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!