Edited By Parveen Kumar,Updated: 05 Feb, 2024 01:07 AM

गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे में 23 वर्षीय एक विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
नेशनल डेस्क : गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे में 23 वर्षीय एक विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस बीच, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज ने बताया कि प्रीती (23) अपने पति सुमन कुमार (23) के साथ सूरजपुर में रहती थी। उन्होंने बताया कि युवती ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी।
पुष्पराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतका मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली थी। इस बीच, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुष्पराज ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओ के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।