Meta ने कोर्ट में खोली दी सारी पोल, बताया- ये सब सोशल मीडिया पर करते हैं Teenagers

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 06:21 PM

meta reveals what teenagers are doing on social media

हाल ही में Meta ने खुलासा किया कि टीनएजर्स सोशल मीडिया पर क्या कर रहे हैं। 13 से 15 साल के लगभग 1 में से 5 टीनएजर्स इंस्टाग्राम पर अश्लील सामग्री देख रहे हैं, जिसे वे देखना नहीं चाहते। रिसर्चर ने कंपनी को सलाह दी कि टीनएजर्स पर ध्यान दें, क्योंकि वे...

नेशनल डेस्क : आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हर उम्र के लोगों के लिए मौजूद हैं, टीनएजर्स से लेकर बुजुर्ग तक सभी इनका इस्तेमाल करते हैं। Facebook, Instagram और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने हाल ही में खुलासा किया कि टीनएजर्स सोशल मीडिया पर किस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं और इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है।

इंस्टाग्राम पर टीनएजर्स का अनुभव

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, Meta ने कैलिफोर्निया कोर्ट में कहा कि 13 से 15 साल के लगभग 1 में से 5 टीनएजर्स इंस्टाग्राम पर अश्लील इमेज देख रहे हैं, जिन्हें वे वास्तव में देखना नहीं चाहते। यह दर्शाता है कि सोशल मीडिया पर नाबालिगों को कई बार अनचाही और असुरक्षित सामग्री का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें - Google पर भूलकर भी मत सर्च करना 'Epstein Files', जानिए चौंका देने वाली वजह

Meta रिसर्चर की सलाह

Meta के रिसर्चरों ने कंपनी को सुझाव दिया है कि वह टीनएजर्स पर विशेष ध्यान दे। टीनएजर्स न केवल सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, बल्कि अपने घर के फैसलों पर भी प्रभाव डालते हैं। उदाहरण के लिए, वे तय कर सकते हैं कि उनके पेरेंट्स के स्मार्टफोन में कौन-कौन से ऐप होने चाहिए।

रिसर्चरों के अनुसार, यदि कंपनी नए यूजर्स बनाना चाहती है तो उसे टीनएजर्स की जरूरत को समझना होगा, क्योंकि उनका असर परिवार और घर के निर्णयों पर भी पड़ता है।

टीनएजर्स और मेंटल हेल्थ

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सोशल मीडिया के कुछ प्रोडक्ट्स टीनएजर्स की मेंटल हेल्थ पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। लगातार ऑनलाइन रहने से मानसिक तनाव, एडिक्शन और असुरक्षा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Meta पर दुनिया भर में आरोप

Meta को पहले भी कई बार दुनियाभर से टीनएजर्स को नुकसान पहुंचाने के आरोपों का सामना करना पड़ा है। खासकर अमेरिका में कंपनी के खिलाफ कई केस चल रहे हैं। इन आरोपों में कहा गया है कि Meta नाबालिगों के मनोदशा के साथ खेल रही है और कुछ प्रोडक्ट्स के जरिए उन्हें एडिक्टेड बना रही है।

Meta के पॉपुलर ऐप्स

Meta के पास दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स हैं और यह कंपनी सबसे पॉपुलर मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक है। इसमें WhatsApp, Instagram और Facebook शामिल हैं। हालांकि, इस मामले में कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!