Seema Haider 'लप्पू सा सचिन' फेम मिथिलेश भाटी ने पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर दिया बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 01:02 PM

lappu sa sachin mithilesh bhati seema haider

अपनी बेबाक और अक्सर विवादित बयानबाजी के लिए मशहूर मिथिलेश भाटी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'लप्पू सा सचिन' जैसा जुमला उछालकर रातों-रात इंटरनेट सनसनी बनने वाली मिथिलेश ने इस बार सीमा हैदर की निजी जिंदगी और उनके बच्चों को लेकर ऐसी टिप्पणी की है,...

ग्रेटर नोएडा: अपनी बेबाक और अक्सर विवादित बयानबाजी के लिए मशहूर मिथिलेश भाटी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'लप्पू सा सचिन' जैसा जुमला उछालकर रातों-रात इंटरनेट सनसनी बनने वाली मिथिलेश ने इस बार सीमा हैदर की निजी जिंदगी और उनके बच्चों को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। सीमा और सचिन के घर आई नई खुशियों के बीच मिथिलेश के इस तीखे प्रहार ने मामले को फिर से गरमा दिया है। बता दें कि सीमा हैदर हाल ही में छठीं बार मां बनी है और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है वहीं 11 महीने पहले सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था।

विवाद की नई जड़: क्या कहा मिथिलेश भाटी ने?
मिथिलेश भाटी ने सीमा हैदर के बच्चों के जन्म के अंतराल पर सवाल उठाते हुए बेहद तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि इतनी जल्दी-जल्दी बच्चों का जन्म होना समझ से परे है। मिथिलेश ने तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि सीमा ने तो 'मशीन' को भी पीछे छोड़ दिया है। उनका आरोप है कि जब भी सीमा को वापस पाकिस्तान भेजने की चर्चाएं तेज होती हैं, तब वह किसी न किसी बहाने या स्थिति के जरिए यहीं रुकने का आधार पुख्ता कर लेती हैं।

सोशल मीडिया पर आक्रोश और सीमा-सचिन का रुख
मिथिलेश के इस बयान के बाद डिजिटल दुनिया दो धड़ों में बंट गई है। जहां कुछ लोग इसे केवल मनोरंजन की तरह देख रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने मिथिलेश की भाषा को अमर्यादित और किसी महिला की गरिमा के खिलाफ बताया है। दूसरी ओर, सीमा और सचिन ने इस बयानबाजी पर सीधी प्रतिक्रिया देने के बजाय चुप्पी साधना ही बेहतर समझा है। उनके करीबियों के मुताबिक, दोनों अपनी निजी जिंदगी में खुश हैं और फिलहाल अपने परिवार व नवजात बच्चों की देखभाल में व्यस्त हैं। उनका मानना है कि भगवान ने उनकी मनोकामना पूरी कर दी है और अब उन्हें बाहरी आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता।

PUBG से प्यार और कोर्ट-कचहरी का सफर
सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी साल 2023 में तब शुरू हुई थी जब ऑनलाइन गेम PUBG खेलते-खेलते दोनों को प्यार हो गया। सीमा अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आईं, जिसके बाद उन पर कानूनी शिकंजा भी कसा। वर्तमान में सीमा ने हिंदू धर्म अपना लिया है और वह खुद को पूरी तरह भारतीय रंग में ढाल चुकी हैं। हालांकि, पाकिस्तान में बैठे उनके पूर्व पति गुलाम हैदर और भारतीय अदालतों में चल रहे अवैध प्रवेश के केस अभी भी उनके भविष्य पर सवालिया निशान लगाए हुए हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!