घर बुलाया, नौकरी दिलाने का किया वादा, फिर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 21 Dec, 2025 11:40 AM

minor raped in bhubaneswar two accused arrested

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 17 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 17 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार यह घटना 18 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किराए के एक मकान में दो व्यक्तियों ने नाबालिग का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का कथित तौर पर वादा दिया था और इसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए उसे घर बुलाया था। 

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शहीद नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।'' भुवनेश्वर में पिछले 10 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। 

इससे पहले 10 दिसंबर की शाम को शहर के बाहरी इलाके में धौली शांति स्तूप के पास 17 वर्षीय एक अन्य लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!