मोदी-मुर्मू मुलाकात: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उच्च स्तर की जानकारी साझा

Edited By Updated: 07 May, 2025 03:58 PM

modi murmu meeting high level information

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों के सटीक हमलों के बारे में जानकारी दी। पहलगाम आतंकवादी हमले के...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों के सटीक हमलों के बारे में जानकारी दी। पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान स्थित जिन आतंकी ठिकानों पर हमला किया उनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं।

PunjabKesari

राष्ट्रपति कार्यालय ने बैठक की तस्वीरें साझा कीं और ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी दी।'' जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले के दो सप्ताह बाद ये मिसाइल हमले किए गए। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!