मां ने मासूम बच्ची को फंदे से लटकाया, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 16 Oct, 2025 01:38 AM

mother hanged her innocent daughter the reason will shock you

महोबा जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को महिला द्वारा अपनी एक साल की बच्ची की कथित तौर पर फंदे से लटाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।...

नेशनल डेस्क: महोबा जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को महिला द्वारा अपनी एक साल की बच्ची की कथित तौर पर फंदे से लटाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि सुभाष नगर मुहल्ले में एक महिला ने अपनी साल की बच्ची फंदे से लटकाकर हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी महिला खुशबू (बच्ची की मां) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी की मां उमारानी के हवाले से बताया कि खुशबू की शादी चरखारी कस्बे में हुई थी और पति से अनबन होने के बाद कई माह से मायके (सुभाष नगर मुहल्ले) में रह रही थी। वह कथित तौर पर अवसाद ग्रस्त थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!