Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 May, 2026 11:26 AM

Stomach Cancer Symptoms: पेट का कैंसर (Stomach Cancer) दुनिया में सबसे आम कैंसरों में से एक माना जाता है जो पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अधिक पाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य पेट की परेशानियों जैसे लगते...
Stomach Cancer Symptoms: पेट का कैंसर (Stomach Cancer) दुनिया में सबसे आम कैंसरों में से एक माना जाता है जो पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अधिक पाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य पेट की परेशानियों जैसे लगते हैं, जिससे लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते। इस कैंसर को समय रहते पहचान ले तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। आईऐ जानते है पेट के कैंसर के संभावित लक्षण:-
1. लगातार बीमार महसूस होना और उल्टी
पेट का कैंसर होने पर व्यक्ति को अक्सर उल्टी या मितली महसूस हो सकती है। अगर उल्टी में खून दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
2. निगलने में परेशानी (Difficulty in swallowing)
खाना या पानी निगलने में दिक्कत होना, खासकर अगर यह समस्या कई हफ्तों तक बनी रहे, तो यह चेतावनी संकेत हो सकता है।
3. लगातार एसिडिटी (Heartburn)
अगर आपको बार-बार एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या हो रही है और यह लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसे हल्के में न लें।
4. अपच और जल्दी पेट भर जाना (Indigestion & Early fullness)
थोड़ा सा खाना खाने पर भी पेट भरा हुआ महसूस होना और खाना ठीक से न पचना इस बीमारी का संकेत हो सकता है।
5. पेट में दर्द या असहजता
पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द या भारीपन महसूस होना भी एक लक्षण हो सकता है। कुछ मामलों में गांठ जैसी समस्या भी देखी जा सकती है।
किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?
कुछ परिस्थितियों में पेट के कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है, जैसे:
-लंबे समय तक H. pylori infection रहना
-ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड खाना
-धूम्रपान और शराब का सेवन
-परिवार में किसी को पहले पेट का कैंसर होना
-खराब या असंतुलित आहार
-लंबे समय तक पेट से जुड़ी समस्याएं रहना
जरूरी सलाह
पेट का कैंसर शुरुआत में सामान्य समस्याओं जैसा दिख सकता है, इसलिए लगातार लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। शुरुआती पहचान से इलाज की संभावना काफी बेहतर हो जाती है।
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी लक्षण पर विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें।