मां ने पाई-पाई जोड़कर दिलाई बाइक, पंसद नहीं आने पर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम... इलाके में हड़कंप

Edited By Updated: 12 Mar, 2025 07:50 PM

mp mother bought a bike son committed suicide she did not like it

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मजदूर मां ने अपने बेटे की खुशी के लिए पाई-पाई जोड़कर उसे बाइक दिलाई, लेकिन बेटा इससे खुश नहीं हुआ। उसे इससे महंगी बाइक चाहिए थी। इसी गम में उसने जहर पीकर आत्महत्या कर ली।

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मजदूर मां ने अपने बेटे की खुशी के लिए पाई-पाई जोड़कर उसे बाइक दिलाई, लेकिन बेटा इससे खुश नहीं हुआ। उसे इससे महंगी बाइक चाहिए थी। इसी गम में उसने जहर पीकर आत्महत्या कर ली।

क्या है पूरा मामला?
खंडवा जिले के पुनासा थाना क्षेत्र के पिपलानी गांव में 19 वर्षीय विष्णु नाम के युवक ने जहर पी लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बेटे की ख्वाहिश, मां की मजबूरी
विष्णु की मां स्कूल में खाना बनाने का काम करती हैं। उन्होंने बड़ी मुश्किल से पैसे जोड़कर अपने बेटे को 90 हजार रुपए की बाइक दिलाई। लेकिन विष्णु इससे खुश नहीं था, उसे 1.58 लाख रुपए की बाइक चाहिए थी। इसी बात से दुखी होकर उसने खेत में जाकर जहर पी लिया।

आखिरी फोन कॉल और मां की मिन्नतें
जहर पीने के बाद विष्णु ने अपनी मां को फोन कर कहा, ''मां, मुझे ये बाइक पसंद नहीं है। मुझे 1.58 लाख रुपए वाली बाइक चाहिए थी। इसलिए मैं जहर पी रहा हूं।'' मां ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। कहा कि वह उसे मनपसंद बाइक दिला देगी, लेकिन विष्णु नहीं माना और जहर पीकर स्कूल पहुंच गया।

मां की ममता भी न बचा पाई बेटे की जान
स्कूल पहुंचने के बाद मां ने बेटे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। मां की मेहनत और प्यार को समझे बिना बेटे ने अपनी जान दे दी और परिवार को जिंदगीभर का गम दे गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!