स्पा के अंदर शख्स की हत्या, गर्लफ्रेंड समेत 4 लोग गिरफ्तार

Edited By Updated: 25 Jul, 2024 11:16 AM

mumbai man murdered inside spa 4 people including girlfriend arrested

मुंबई के वर्ली इलाके में 52 वर्षीय एक शख्स की स्पा के अंदर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्पा के अंदर दो अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान गुरु वाघमारे...

 

मुंबई: मुंबई के वर्ली इलाके में 52 वर्षीय एक शख्स की स्पा के अंदर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्पा के अंदर दो अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान गुरु वाघमारे के रूप में हुई है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। मृतक दावा करता था कि वो एक पुलिस मुखबिर था और आरटीआई कार्यकर्ता भी था।  

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक, मृतक नियमित रूप से वर्ली नाका स्थित स्पा में जाता था और वहां काम करने वाले लोग उसे जानते थे और उसके खिलाफ बलात्कार और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज थे। उन्होनें बताया कि सायन के एक होटल में उसकी 21 साल की गर्लफ्रेंड और तीन पुरुष दोस्तों ने वाघमारे की जन्मदिन की पार्टी मनाई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ देर बाद तीनों लोग चले गए, जबकि वाघमारे और उसकी गर्लफ्रेंड वहीं रुक गई। करीब दो घंटे बाद दो अलग-अलग लोग स्पा में आए और वाघमारे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। 

पुलिस ने गर्लफ्रेंड समेत 4 को हिरासत में लिया

पुलिस ने मौके पर पहुंची और वाघमारे को खून से लथपथ पाया और उसका गला कटा हुआ था। वाघमारे की गर्लफ्रेंड समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतक के खिलाफ कम से कम 10 मामले दर्ज थे, जिसमें मुलुंड पुलिस स्टेशन में दर्ज बलात्कार का मामला भी शामिल था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!