Edited By Paras Sanotra,Updated: 28 Jun, 2023 06:34 AM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अलग अलग स्थानों पर बुधवार से शुक्रवार तक जनसभा को संबोधित करेंगे।
उदयपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अलग अलग स्थानों पर बुधवार से शुक्रवार तक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मंगलवार को यहां प्रेस वार्ता में बताया कि राजनाथ सिंह 28 जून को जोधपुर, नड्डा 29 जून को भरतपुर में तथा शाह 30 जून को उदयपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
जोशी ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपकर् अभियान के तहत 30 जून को शाह की यहां जनसभा की तैयारियों को लेकर जायजा लिया और व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि उदयपुर में होर्डिंग के माध्यम से केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों और ऐतिहासिक कार्यों को दिखाया जाएगा।
भाजपा के सभी मोर्चों ने अलग-अलग योजनाओं को दिखाने के लिए होर्डिंग दिखाएंगे। जनता को प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि इत्यादि अनेक योजनाओं का लाभ मिला है। इस रैली में जनता शाह के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करेगी।